पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह समेत 54 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म, इन 9 मंत्रियों के नाम भी है शामिल, देखें
नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह आज राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्र लिखा है. उन्होंने लिखा कि, बहुत कम लोगों ने देश और और कांग्रेस के लोगों के लिए आपके जितना काम किया है. पूर्व प्रधानमंत्री के साथ राज्यसभा के 54 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. अब मनमोहन सिंह की इस सीट पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को राज्यसभा एंट्री मिलेगी. आज राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं मनमोहन सिंह मंगलवार को इन सात केंद्रीय मंत्रियों का कार्यकाल हुआ समाप्त आज इनका कार्यकाल होगा समाप्त एक युग का अंत हो गया- खड़गे तीन दशकों से अधिक समय तक आपने सेवा की है. आपके रिटायरमेंट से एक युग का अंत हो गया है.’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश आज जिस आर्थिक समृद्धि और स्थिरता का आनंद ले रहा है वह दिवंगत पीएम नरसिम्हा राव और सिंह द्वारा रखी गई नींव पर आधारित है.
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह 33 साल के सेवा के बाद आज राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं. वे 1991 में पहली बार असम से राज्यसभा पहुंचे थे. और आखरी बार वे 2019 में राजस्थान से राज्यसभा सांसद चुने गए थे. आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं. उनके साथ राज्यसभा के 54 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है.
Former PM Dr. Manmohan Singh Retire: सात केंद्रीय मंत्रियों सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री पुरषोत्तम रूपाला, विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का भी कार्यकाल बुधवार को खत्म हो रहा है
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्र लिखा है. उन्होंने लिखा कि, मनमोहन सिंह ने समर्पण के साथ हमारे देश की सेवा की है. बहुत कम लोगों ने देश और और कांग्रेस के लोगों के लिए आपके जितना काम किया है. खड़गे ने कहा, ‘अब आप सक्रिय राजनीति में नहीं होंगे, लेकिन आपकी आवाज जनता के लिए लगातार उठती रहेगी.
डॉ. मनमोहन सिंह की पारी समाप्त
Former PM Dr. Manmohan Singh Retire: आपको जानकारी हो कि, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह पहली बार साल 1991 में राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे. मनमोहन सिंह साल 1991 से 1996 तक नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री के पद पर रहे. भारत की अर्थव्यवस्था सुधारने में वे मिल का पत्थर साबित हुए. इसके अलावा डॉ. मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे हैं.







.jpeg)












