BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

त्योहारी सीजन में आतंकी घटना को अंजाम देने वाला था आतंकी, राजधानी में पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी, हथियार बरामद

त्योहारी सीजन में आतंकी घटना को अंजाम देने वाला था आतंकी, राजधानी में पकड़ा गया पाकिस्तानी आतंकी, हथियार बरामद
Share

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली में पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली और कई शहरों में हमले की धमकी थी।


आईएसआई ने दिल्ली समेत पूरे देश में हमलों के लिए आतंकी को ट्रेनिंग दी थी। उसके कब्जे से एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। स्पेशल सेल की आतंकी से पूछताछ चल रही है। आतंकी फर्जी आईडी से दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रह रहा था। पकड़ा गया आतंकी नेपाल के रास्ते दिल्ली पहुंचा था।


अली अहमद नूरी के नाम से रह रहा था दिल्ली में
आतंकी की पहचान मो. अशरफ अली पुत्र उमरदीन, पाकिस्तान के पंजाब निवासी के रूप में हुई है। वह अली अहमद नूरी के नाम से भारतीय नागरिक के रूप में दिल्ली के शास्त्री नगर में रह रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने उसे लक्ष्मी नगर से गिरफ्तार किया है।


आतंकी हमले का इनपुट
देश की राजधानी दिल्ली में 10 अक्तूबर को आतंकी हमले का इनपुट मिला था। हमले की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट हो गई थी। शनिवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की थी।


कश्मीरी गेट में चार आतंकियों को किया ढेर
वहीं इससे पहले सात अक्तूबर को स्पेशल सेल की स्वाट टीम ने कश्मीरी गेट बस अड्डे पर तीन आतंकी को मार गिराया था, साथ ही एक को पकड़ लिया। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कश्मीरी गेट बस अड्डे पर चार आतंकवादी घुस गए और लोगों को बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ फायर बिग्रेड की टीम और सिविल डिफेंस कर्मी और मेडिकल टीम के साथ एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची स्पेशल सेल की स्वाट टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस टीम ने आस पास के इलाके को खाली करवा दिया और अंदर घुसकर पुलिस टीम ने आतंकवादियों को चुनौती दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक आतंकी को पकड़ लिया जबकि, तीन को मार गिराया।


Share

Leave a Reply