BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आतंकियों ने घर में घुसकर पूर्व एसपीओ को मारी गोली, पति-पत्नी और बेटी की मौत

आतंकियों ने घर में घुसकर पूर्व एसपीओ को मारी गोली, पति-पत्नी और बेटी की मौत
Share

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के त्राल में बीती रात आतंकियों ने एसपीओ फैयाज अहमद के घर में घुसकर उनके परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस हमले में एसपीओ फैयाज और उनकी पत्नी की तो रात में ही मौत हो गई थी। बेटी घायल थी, लेकिन उसने भी सोमवार सुबह दम तोड़ दिया।


बीती रात करीब 11 बजे कुछ आतंकियों ने एसपीओ फैयाज अहमद के घर में घुसकर हमला कर दिया था। आतंकियों ने उन पर, उनकी पत्नी रजा बेगम और उनकी बेटी राफिया पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। 41 साल के फैयाज अहमद, उनकी पत्नी और उनकी बेटी को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही एसपीओ फैयाज और उनकी पत्नी ने दम तोड़ दिया था। घायल हालत में बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन सोमवार सुबह उसकी भी मौत हो गई।


अवंतीपोरा के एसपीओ फैयाज अपने परिवार के दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के हरिपरिगाम त्राल इलाके में रहते थे। रात में आतंकियों ने उनके घर में घुसकर फायरिंग कर दी थी। सोमवार सुबह एसपीओ और उनकी पत्नी को हरिपरिगाम स्थित उनके गांव में दफना दिया गया। उनके जनाजे में सैकड़ों लोग शामिल हुए थे।


Share

Leave a Reply