BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : बैंक ऑफ इंडिया की इस शाखा में दिनदहाड़े हुई सवा करोड़ की चोरी, महज़ कुछ दूरी पर है SP निवास

BIG BREAKING : बैंक ऑफ इंडिया की इस शाखा में दिनदहाड़े हुई सवा करोड़ की चोरी, महज़ कुछ दूरी पर है SP निवास
Share

अररिया | बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से करीब सवा करोड़ रुपये की संपत्ति की डकैती की है. बैंक ऑफ इंडिया शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार के अनुसार, 37 लाख 50 हजार रूपये और 22 पैकेट गोल्ड समेत करीब सवा करोड़ की संपत्ति लूटी गई है. घटना शुक्रवार सुबह 10 बजे अररिया नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप की है. भीषण बैंक लूट की घटना से एक तरफ जहां लोगों में हडकंप है, वहीं पुलिस महकमे में काफी हलचल देखी जा रही है. नगर थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक ने बताया कि 37 लाख रुपये कैश, 22 पैकेट गोल्ड के पैकेट समेत करीब सवा करोड़ रुपये की लूट हुई है. अपराधियों ने बैंककर्मियों को बंधक बनाकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.

बताया जा रहा है कि बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सुबह 9 बजे सफाईकर्मियों के साथ ही अपराधी बैंक में घुस गए थे. जब बैंककर्मी 10 बजे आए तो अपराधियों ने फॉर्म मांगने का बहाना बनाया और तुरंत बंदूक की नोंक पर सभी कर्मियों को बंधक बना लिया. इस दौरान अपराधियों ने बैंक में आए ग्राहकों, मैनेजर सहित सभी स्टाफ को कब्जे में लेते हुए सबको बाथरूम में ले जाकर बंद कर दिया. बदमाशों ने बैंक के गार्ड के बंदूक को तोड़ दिया और इसके बाद डकैती की इस घटना को अंजाम दिया. बदमाशों ने कैशियर से चाबी लेकर चेस्ट खोलते हुए उसमें रखे 37 लाख रुपए निकाल लिए.

अररिया के एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अपराधी सीसीटीवी का डीवीआर अपने साथ ले गए हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर अनुसंधान में जुटी है. अपराधियों के हौसले का इस बात से अंदाज लगाया जा सकता है कि जिस बैंक में लूट हुई है वह अररिया का पॉश इलाके में है. अररिया एसपी आवास से महज 200 मीटर की दूरी है.

बैंक की लापरवाही नजर आ रही
अररिया में बैंक की सबसे बड़ी इस लूट में बैंककर्मियों की भी लापरवाही नजर आ रही है. अपराधी सफाईकर्मियों के साथ सुबह जब 9 बजे बैंक में प्रवेश कर जाते हैं तो उस सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद क्यों नहीं थे. अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है.

नेपाल बॉर्डर पर किया गया अलर्ट
नेपाल से लगे सीमावर्ती इलाकों में अपराध पुलिस के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द होता है. अपराधी घटना को अंजाम देकर नेपाल में प्रवेश कर जाते हैं. नेपाली सूत्रों के हवाले यह खबर आ रही है कि अररिया मे बैंक लूट के बाद नेपाल के केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो की टीम के द्वारा नेपाल की खुली सीमा पर अलर्ट किया गया है.

नेपाल में भी अलर्ट पर एजेंसी
मामले की पुष्टि करते हुए नेपाल की केंद्रीय पुलिस कार्यालय धरान के पुलिस प्रवक्ता सह एसपी ने कहा कि हमारी समकक्षी एजेंसी से जानकरी पर ब्यूरो की टीम को सख़्ती से जांच का निर्देश दिया है ताकि अपराधी नेपाल सीमा मे प्रवेश नहीं कर सके.


Share

Leave a Reply