व्यापारी के घर लाखो की चोरी, चौकीदार को बंधक बना कर दिया घटना को अंजाम...
छाजा| आनंदपुरी थाना क्षेत्र के छाजा गांव में मंगलवार रात बदमाशों ने व्यापारी के घर पर धावा बोलकर लाखो रूपये लेकर फरार हो गए| बताया जा रहा है की चौकीदार को बंधक बनाकर मकान व दुकान का शटर तोड़ लूट की वारदात को अंजाम दिया। लाठी और पत्थर हाथों में लेकर पहुंचे बदमाशों ने लूट के दौरान जागे पड़ोसी पर हमला कर दिया।
ये है पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार छाजा निवासी राजेंद्र प्रसाद महाजन घर की रखवाली का जिम्मा गांव के युवक शंकर को सौंप जयपुर गए थे। इस दौरान मंगलवार रात 5 से 7 बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया। उन्होंने शटर तोड़ा और लूट के इरादे से घर के अंदर प्रवेश किया। यहां युवक शंकर को बंधक बनाया और तकरीबन सवा लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया। दूसरी ओर, लूट के दौरान राजेंद्र प्रसाद के पड़ोसी हेमा धामोद जागा तो उसने चौकीदार शंकर को दो लोगों के बीच बंधक देखा। हेमा को पास आता देख लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों बदमाशों और हेमा के बीच हाथापाई हुई, शोर सुनकर कुछ अन्य लोग जागे तो बदमाश आनंदपुरी की ओर फरार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार लूट की घटना को अंजाम देने से पूर्व बदमाशों ने घर के पिछले हिस्से में सेंधमारी करने का प्रयास किया। नाकामयाब होने के बाद वे मकान के आगे के हिस्से में पहुंचे औश्र अनाज और किराणा के थेक व्यापारी राजेंद्र प्रसाद महाजन की दुकान और घर में लूट की वारदात की। इधर, आनंदपुरी थानाधिकारी गजेंद्रसिंह राव ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस पूरी गंभीरता से बदमाशों की तलाश में जुटी है।







.jpeg)












