घर में घुस आए चोरों को समझ लिया बिल्ली की शैतानी, सुबह नींद से जागे तो मामला ही अलग निकला
रायपुर। नवा रायपुर के सेक्टर 26 स्थित एक ठेकेदार के मकान में चोरों ने धावा बोलकर बैग से नकदी 3.50 लाख रुपये पार कर दिया। चोरी की घटना के दौरान कुछ गिरने की आवाज सुनकर नींद से उठकर ठेकेदार ने देखा लेकिन कुछ नहीं दिखा तो बिल्ली होगी सोचकर सो गया। तड़के साढ़े चार बजे उठकर देखा तो कुर्सी पर रखा 3.50 लाख रुपये से भरा बैग गायब था। छत के रास्ते से कमरे में घुसे चोर ने वारदात को अंजाम दिया। शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलत: उप्र के आजमगढ़ निवासी ठेकेदार रामनारायण राज(55) पिछले पांच साल से राखी थानाक्षेत्र के अटलनगर सेक्टर 27 स्थित पी-2 ए मकान नंबर 433 में रहकर कलिंगा कॉलेज मे भवन निर्माण का कार्य करा रहे है।
शाम 6 बजे घर आए तो उनका ड्राइवर गाड़ी की चाबी देकर चला गया। वे घर का मेन गेट और कमरे का दरवाजा बंदकर खाना खाने के बाद कुछ देर टीवी देखने के बाद रात 10 बजे सो गए। रात 12 बजे रामनारायण नींद में थे तो उन्हें कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी तब उठकर देखे लेकिन कुछ नहीं दिखा। बिल्ली सोचकर फिर सो गए।







.jpeg)












