BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

चिड़ियाघर में बाड़े का तार तोड़कर भागा बाघ, पार्क में मचा हड़कंप

 चिड़ियाघर में बाड़े का तार तोड़कर भागा बाघ, पार्क में मचा हड़कंप
Share

भुवनेश्वर। ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित नंदनकानन चिड़ियाघर में गुरुवार को रॉयल बंगाल टाइगर के बाड़े से बाहर निकलने के बाद कर्मचारी दहशत में आ गए और पार्क में हड़कंप मच गया।

चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक, सूरज नाम का रॉयल बंगाल टाइगर (बाघ) बाड़े नंबर 33 से खाना खाकर भाग गया। उन्होंने कहा कि बाड़े का तार जंग लगने के बाद कमजोर हो गया था, इसलिए बाघ उसे तोड़ने में सक्षम हो गया। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने तुरंत अलार्म बजाया। सभी आगंतुकों को परिसर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया सभी फाटकों एवं रास्तों को सुरक्षित कर लिया गया।

बाद में, एक लंबे गहन निरीक्षण के बाद, चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने आखिरकार सूरज को अंदर परिसर में ही घूमते हुए देखा राहत की सांस ली। इसके बाद बाघ को वापस बाड़े में लाया गया। नंदनकानन चिड़ियाघर के उप निदेशक संजीत कुमार ने कहा, अब, सब कुछ सामान्य हो गया है आगंतुकों को फिर से चिड़ियाघर के अंदर जाने की अनुमति दी गई है। इस बीच, अधिकारियों ने सितंबर में शनिवार-रविवार को आगंतुकों के लिए चिड़ियाघर को फिर से खोलने का फैसला किया है, क्योंकि सरकार ने राज्य में वीकली लॉकडाउन को हटा दिया है।
 

Share

Leave a Reply