BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

तृणमूल कांग्रेस ने देश के सामने का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है जिससे प्रजातंत्र की नीव हिल गई है- श्रीचन्द सुन्दरनी

तृणमूल कांग्रेस ने देश के सामने का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है जिससे प्रजातंत्र की नीव हिल गई है- श्रीचन्द सुन्दरनी
Share

 रायपुर, राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर, बंगाल में टीएमसी के गुंडों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले के विरोध में भाजपा रायपुर जिला द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया ।  
   पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की लोकतंत्र के पर्व के बाद यह लोकतंत्र की हत्या है । उन्होंने कहा कि विजय से विनम्रता आती है परंतु ममता में नम्रता नहीं आई। चुनाव के दौरान लगभग 150 के आसपास कार्यकर्ताओं की हत्या हुई । अब चुनाव के बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले जारी हैं।  उन्होंने राज्यपाल व चुनाव आयोग से इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमके की निंदा की है।


  भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने इस अवसर पर कहा कि चुनाव में विजय और पराजय एक सिक्के के दो पहलू हैं । परंतु उसके बाद लोकतंत्र का माखौल उड़ाकर टीएमसी के लोग जो भाजपा कार्यकर्ताओ पर हमले कर रहे हैं।  यह निंदनीय है।  पश्चिम बंगाल ने देश के सामने का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है जिससे प्रजातंत्र की नीव हिल गई है। उन्होंने सभी राजनीतिक दल से अनुरोध किया है कि इस प्रकार के कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करने का साहस दिखाएं।
 भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह हमला भाजपा कार्यकर्ताओं पर नही बल्कि लोकतंत्र की आस्थाओ पर हमला है। उन्होंने मांग की है टी एम सी के गुंडों को सलाखों के पीछे डाला जाय। उन्होंने बंगाल में हमलों में मृतक भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी।
भाजपा जिला महामंत्री ओंकार बैस ने कहा ममता बनर्जी की व्यक्तिगत हार की खीज वे भाजपा पर हमले करवा कर निकाल रही है।
  भाजपा मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि भाजपा एकात्म परिसर में धरने पर दिलीप सिंह होरा, अकबर अली, अनुराग अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, राहुल राव, अर्पित सूर्यवंशी, गुंजन प्रजापति उपस्थित थे। रायपुर जिले के पदाधिकारी रमेश सिंह ठाकुर,सुभाष राव, छगन मूंदड़ा, अमित साहू, मिनल चौबे, विकास मरकाम, अन्जय शुक्ला, दीपक महसके, सच्चिदानंद उपासने, संजय श्रीवास्तव, किशोर महानंद,डॉ.सलीम राज, केदारनाथ गुप्ता, चन्नी वर्मा, लोकेश सहडिया, सुभाष तिवारी, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, अशोक पाण्डेय, नरेश गुप्ता, सावित्री जगत, मनीषा चंद्राकर, सत्यम दुवा, बजरंग खंडेलवाल, श्यामा चक्रवर्ती, आसू चंद्रवंशी, ललित जयसिंह, अमरजीत छाबड़ा, खेम कुमार सेन, गोपी साहू, हरीश सिंह ठाकुर, मुरली शर्मा, संजय तिवारी, योगी अग्रवाल, रमेश मिराघनी, राजेश पाण्डेय, जीतेन्द्र गोलछा, दिना डोंगरे, ज्ञानचंद चौधरी, राजीव मिश्रा, राजीव चक्रवर्ती, राजकुमार राठी, चंद्रेश शाह, वंदना राठोड, हंसराज विश्वकर्मा, अनूप खेलकर, अर्चना शुक्ला, गोरेलाल नायक, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, प्रीतम सिंह ठाकुर, बी.श्रीनिवास राव, अनिल सोनकर, जीतेन्द्र धुरंधर, होरीलाल देवांगन, रविन्द्र सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश साहू, मुकेश पंजवानी, प्रवीण कुमार देवड़ा, सालिक सिंह ठाकुर, महेश शर्मा, मोती लाल साहू, , नन्द कुमार साहू, रसिक परमार, रश्मि शर्मा, सुरेन्द्र पाटनी, जयप्रकाश चंद्रवंशी, प्रदीप सिंह, बजरंग ध्रुव, सीमा साहू, सुनील चौधरी, महादेव नायक, जस्सी रंधावा, अजय सोनी, असगर अली, आलोक शर्मा, दिनेश सुंदरानी, तरुण सोनू यादव आदि सभी कार्यकर्ता अपने घरों के बाहर धरना देकर विरोध जताया | 5 बजे धरने के उपरांत हमले में शहीद हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को 2 मिनट मोन धारण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई | 


Share

Leave a Reply