लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री का पलटवार,पहला लक्ष्य कोविड-19 को हराना है, ना की सस्ती राजनीति करना

कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री का पलटवार,पहला लक्ष्य कोविड-19 को हराना है, ना की सस्ती राजनीति करना
Share

नई दिल्ली, सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में दिए गए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जब पूरा देश COVID19 के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है, कांग्रेस, केंद्र सरकार से लड़ रही है. कांग्रेस के इस व्यवहार पर किसी दिन सवाल उठाए जाएंगे और उन्हें इसका जवाब देना होगा. उन्होंने कहा हम एक होकर इस लड़ाई को लड़ रहे हैं लेकिन इस स्थिति में भी, केवल कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो पीएम नरेंद्र मोदी और सरकार के खिलाफ लड़ रही है.

 

सोनिया गांधी ने क्या कहा था?


कोरोना महामारी बीच हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि कोरोना से लड़ाई के वक्त बीजेपी नफरत का वायरस फैला रही है. कोरोना के वक्त बीजेपी पर साम्प्रदायिक राजनीति करने से बाज ना आने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा था, " जब हम सबको मिलकर कोरोना से लड़ना चाहिए तब बीजेपी साम्प्रदायिक पूर्वाग्रह और नफरत के वायरस फैला रही है जो चिंताजनक है. इससे सामाजिक सौहार्द का बड़ा नुकसान हो रहा है. हमें इस नुकसान की भरपाई करनी होगी."


 


Share

Leave a Reply