अस्थि विसर्जन कर लौट रही वैन पेड़ से टकराकर पुल से 25 फीट नीचे गिरी, 8 की मौत, 15 घायल, जाने कहा की है ये खबर
मुंबई | यवतमाल में सोमवार को एक पिकअप वैन के पुल से नीचे गिरने से 8 की मौत हो गई और 18 जख्मी हो गए। वैन सवार लोग रिश्तेदार की अस्थि विसर्जन के लिए कोठेश्वर मंदिर गए थे। संस्कार पूरा करने के बाद वे जोडमोहा लौट रहे थे कि अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और वैन पेड़ से टकराकर पुल से 25 फीट नीचे गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 18 लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए घटनास्थल की ओर भागे। आसपास के थानों की पुलिस और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।







.jpeg)












