लुधियाना कोर्ट में हुये ब्लास्ट का शिकार बना व्यक्ति ही था शिकारी, पढ़े पूरी खबर ....
पंजाब के लुधियाना जिला कोर्ट में गुरुवार को एक बम धमाका हुआ था। इस धमाके में मारे गए युवक की पहचान हो गई है। मारा गया युवक 30 वर्षीय गगनदीप सिंह है । बताया गया कि गगनदीप सिंह को दो साल पहले ड्रग माफिया से लिंक रखने के कारण पंजाब पुलिस से बर्खास्त कर दिया गया था। अगस्त 2019 में उसे हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। दो साल तक जेल में रहने के बाद इसी साल 8 सितंबर को उसे जमानत मिली थी।
जानकारी के अनुसार गगनदीप कोर्ट परिसर के बाथरूम में पहुंचकर मोबाइल फोन के जरिए बम को एक्टिवेट करने की कोशिश कर रहा था मगर इसी दौरान किसी गड़बड़ी के चलते धमाका हो गया जिसमें उसके चीथड़े उड़ गए।
राज्य के डीजीपी ने कहा कि यह बेहद शक्तिशाली ब्लास्ट था। मौके से पुलिस को काफी सुराग मिले हैं। गगनदीप के खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े होने की बात सामने आई है। एनआईए ने विस्फोट स्थल पर मिले डोंगल के मोबाइल सिम नंबर के जरिए गगनदीप की पहचान की है। परिवार ने गगनदीप सिंह की बॉडी की शिनाख्त भी कर ली है।







.jpeg)












