नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में पकड़ कर पीटा और फिर की...

 ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में पकड़ कर पीटा और फिर की...
Share

गिरिडीह. झारखंड के गिरिडीह जिले के मोतीलेदा गांव में एक अमानवीय घटना सामने आई है. ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. गांव वालों ने प्रेमी युगल को पकड़ कर पहले जमकर पीटा और फिर उनकी शादी करा दी. बताया जाता है कि महुआर के प्रेमी और मोतीलेदा के रहने वाली उनकी प्रेमिका एक दूसरे से वर्षों से प्यार करते आ रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने मोतीलेदा पहुंचा था. दोनों सुनसान जगह पर अंतरंग स्थिति में थे. उसी वक्‍त ग्रामीणों की उन पर नजर पड़ गई.इसके बाद गांव वालों ने उन्‍हें पकड़ लिया. ग्रामीणों के अनुसार, प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में देख लोग आक्रोशित हो उठे और मौके पर ही उनकी जमकर धुनाई कर दी. हालांकि, इसी बीच कुछ गणमान्य लोग पहुंचे और दोनों को बचा लिया. प्रेमी की ज्यादा पिटाई होता देख प्रेमिका ने मोर्चा संभाल लिया और उसे बचाते हुए कहा कि हम एक दूसरे से प्यार करते हैं और इसमें किसी को भी रोड़ा बनने का हक नहीं है.

प्रेमिका की जुबान से जैसे ही यह बात ग्रामीणों ने सुनी तो तुरंत आधे घंटे के अंदर दोनों की जबरदस्ती स्थानीय मंदिर में ले जाकर शादी करा दी गई. हालांकि, कई लोग इस शादी से खुश नहीं थे. उनलोगों ने फिर से प्रेमी की पिटाई कर दी. शादी के बाद ग्रामीणों ने प्रेमी और प्रेमिका के परिवार वालों को इसकी सूचना दी. स्थानीय थाना बेंगाबाद को भी घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस दल बल के साथ पहुंची और प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ा लिया.

Share

Leave a Reply