BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ग्रामीण को अगवा कर नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, जाने पूरी खबर

ग्रामीण को अगवा कर नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, जाने पूरी खबर
Share

कांकेर | छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बांदे थाना के उलिया में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को अगवाकर उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। नक्सलियों ने ग्रामीण को पुलिस मित्र बताकर हत्या कर दी है। ग्रामीण की हत्या से ग्रामवासी आक्रोशित है। मृतक ग्रामीण का नाम रंजीत तिम्मा (24 वर्ष) है। 

मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात 6 वर्दीधारी नक्सली रंजीत तिम्मा के घर आकर उसे उठा ले गए थे। उस पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए घर से कुछ ही दूरी पर गला रेतकर हत्या कर दी। नक्सलियों की भमरागड़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए पर्चा भी फेंका है। जिसमें ग्रामीण को पुलिस का मित्र बताया है। हालांकि नक्सल पर्चा कॉपी वाले पेपर पर लिखकर फेंका गया है, जिससे फर्जी नक्सल हत्या भी हो सकता है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। 

एएसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि उलिया गांव के रहने वाले रंजीत तिग्गा की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर बांदे पुलिस की टीम उलिया गांव के लिए रवाना हो गई है। एएसपी का कहना है कि मृतक रंजीत तिग्गा का पुलिस से कोई लेना देना नहीं था, निर्दोष ग्रामीण की हत्या कर नक्सली उसे पुलिस मित्र बता देते हैं।

 

Share

Leave a Reply