BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सस्ती रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का इंतजार खत्म, इस दिन होगी लॉन्च; जानिए कितनी होगी कीमत

सस्ती रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का इंतजार खत्म, इस दिन होगी लॉन्च; जानिए कितनी होगी कीमत
Share

रॉयल एनफील्ड अपनी सस्ती बुलेट हंटर 350 से जल्द पर्दा उठाने वाली है। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे अगले महीने 7 अगस्त को लॉन्च करेगी। इस बुलेट से जुड़े कई जानकारी पहले सामने भी आ चुकी हैं। अब इसके इंजन और स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी डॉक्युमेंट सामने आया है। डॉक्युमेंट में दिए स्पेसिफिकेशंस के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में 349.34cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 6,100rpm पर 19.9bhp का पावर जनरेट करेगा। इसकी लंबाई 2,055mm, चौड़ाई 800mm और ऊंचाई 1,055mm है। इसका व्हीलबेस 1,370mm है।
रेट्रो डिजाइन मिलने की उम्मीद
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के फोटो भी सामने आ चुके हैं। खास बात है कि ये कंपनी के साथ अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती बुलेट भी होगी। फोटो को देखकर लग रहा है कि कंपनी ने इस रेट्रो डिजाइन दिया है। इसका फ्यूल टैंक बजाज कावासाकी कैलेबर से काफी मिलता नजर आ रहा है। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की तुलना में इसका डिजाइन थोड़ा हल्का नजर आ रहा है। हालांकि, कम कीमत के चलते ये टू-व्हीलर बाजार में अपनी अलग पहचान बना सकती है।
न्यू J प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी
हंटर 350 को मीटियॉर 350 और नई क्लासिक 350 की तरह ही ब्रैंड न्यू J प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया गया है। इसमें क्लासिक और मीटियॉर वाला ही 349cc का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन देखने को मिलेगा। हंटर 350 को 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ लॉन्च किए जाने की खबर है। इसका एग्जॉस्ट साउंड थोड़ा स्पोर्टी होगा, जिससे कि राइडर को इस रोडस्टर बाइक में भी स्पोर्टी बाइक वाली फील आए। इसमें ट्रिपर नैविगेशन की सुविधा भी दे सकती है।
कम बजट वालों की बढ़ियो ऑप्शन
हंटर 350 देखने में पावरफुल होगी और इसमें राइडिंग को मजेदार बनाने वाले फीचर्स भी मिलेंगे। कंपनी लंबे समय से रॉयल एनफील्ड हंटर की टेस्टिंग कर रही थी। बाइक की नई क्लियर इमेज को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितनी पावरफुल होगी। खासकर जो लोग महंगी रॉयल एनफील्ड नहीं खरीद पाते, उनके लिए ये बढ़िया ऑप्शन बन सकती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.50 लाख रुपए हो सकती है। ऐसे में आप कोई नई दमदार बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं तब उस पर फिलहाल ब्रेक लगा लीजिए।

 


Share

Leave a Reply