BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इंतजार खत्म : पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ 11 लोकसभा क्षेत्रों में शुरू हुई मतगणना

इंतजार खत्म : पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ 11 लोकसभा क्षेत्रों में शुरू हुई मतगणना
Share

 लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान की लंबी प्रक्रिया के बाद आज मतों की गणना हो रही है. इसकी शुरुआत 8 बजे पोस्टल बैलेट्स की गिनती के साथ हो गई है. परिणाम की ताजातरीन जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ और वोटर हेल्पलाइन एप में प्राप्त की जा सकती है ।

प्रदेश में चुनाव में 3 सांसद, 1 पूर्व सांसद, 1 कैबिनेट मंत्री, 1 पूर्व CM, 3 पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक-पूर्व विधायक सहित 220 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटों की गिनती के लिए प्रदेश में 94 मतगणना हॉल बनाए गए हैं, इनमें 6562 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन आयोग Election Commission ने मतगणना को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। हर मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। बाहरी लेयर की जिम्मेदारी जिला पुलिस और बाकी केंद्रीय फोर्स को सौंपी गई है।सबसे पहले पोस्टल बैलट postal ballot की गणना होगी। काउंटिंग पूरी होने के बाद VVPAT पर्ची VVPAT slip की गणना होगी। कांकेर लोकसभा सीट के लिए गणना आरम्भ,,,डाकमत पत्रों की गिनती हुई  शुरू ,सुबह 8 बजे शुरू हुई गणना लोकसभा सीट से कुल 9 प्रत्यशी चुनावी मैदान में । इस सीट से सीधा मुकाबला बीजेपी के भोजराज नाग और कांग्रेस के बीरेश ठाकुर के बीच है । रायगढ  में सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट और 8.30 बजे से ईवीएम से मतगणना हुई शुरू । जिले की चारों विधानसभाओं के मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाए गए, पोस्टल बैलेट के लिए लगेगें 10 टेबल। राजनांदगांव  लोकसभा चुनाव में डाले गए डाक मतपत्रों की गणना शुरू  हुई है


Share

Leave a Reply