बारातियों ने की दुल्हन के परिवार वालों की जमकर पिटाई, दुल्हन ने शादी करने से किया मना, जाने कहा की है ये खबर
राजिम | राजिम के सुरसाबांधा गाँव से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है | जानकारी मिली है कि यहाँ बारातियों ने दुल्हन के घर वालों की ही पिटाई कर दी | बता दें कि शुक्रवार को राजिम के सुरसाबांधा गांव में एक बारात आया, लड़की पक्ष वालों ने बारातियों का अच्छे से स्वागत किया। लेकिन मामला उस वक्त बिगड़ गया जब एक साथ कई लोगों ने नशे की हालात में लड़की के घरवालों से ही विवाद कर बैठे । जानकारी के अनुसार विवाद थमने के बजाए और ही बढ़ गया । विवाद इतना बढ़ गया कि बारातियों ने दुल्हन के घरवालों की भी पिटाई कर दी। वहीं शादी घर में तोड़फोड़ भी कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजिम पुलिस ने मामले को शांत कराया। जिसके बाद स्थितियां पुलिस के नियंत्रण में आई । भारी हंगामे के बाद दूल्हन के घर वालों ने शादी करने से मना कर दिया और बारात को वापस लौटा लिया । इस मामले में दुल्हन के घर वालों ने बारात लौटाने पर बारातियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाया ।







.jpeg)












