देवर के साथ मिलकर महिला ने रची थी अपहरण की साजिश...
बांदा : पिछली चार फरवरी को परिवार सहित हुए महिला के अपहरण की फर्जी घटना का खुलाशा हो गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र तथा क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में एसओजी व थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आज थाना जसपुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाथा के गीता देवी पत्नी दिनेश कुशवाहा उम्र करीब 35 वर्ष तथा उसकी पुत्री खुशबू उम्र 16 वर्ष एवं लड़के शिवा 14 वर्ष, कृष्णा 12 वर्ष और राजा बाबू 09 वर्ष के अपहरण की घटना की साजिश का खुलासा किया गया ।
जानकारी के अनुसार बीती 4 फरवरी को बस स्टैण्ड बांदा से कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर लेने के बारे में उक्त गीता के देवर कमलेश कुशवाहा पुत्र बच्ची कुशवाहा द्वारा सूचना दी गई थी। जिसकी जांच प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व स्वाट टीम के निर्देशन में उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह चैकी प्रभारी मर्दन नाका द्वारा की गई। तो मोबाइल काल डिटेल तथा सर्विलांस से यह ज्ञात हुआ कि उक्त सभी पांचों 05 फरवरी को ही लुधियाना पंजाब पहुंच गए थे और इनके द्वारा साजिश के तहत अपना अपना मोबाइल बंद करके उसी मोबाइल सेट में दूसरा सिम लगा लिया गया था। ताकि गीता देवी की पुत्री खुशबू उम्र 15 वर्ष के संदर्भ में थाना जसपुरा पर पंजीकृत मुकदमा पक्सो एक्ट के मुकदमे में विपक्षी गांव के ही कमतू कुशवाहा व उसी मुकदमे में जेल में निरुद्ध मोहन कुशवाहा के परिजनों से भारी-भरकम राशि की वसूली की जा सके। उल्लेखनीय है कि उक्त अभियोग के संदर्भ में सुलह समझौते के नाम पर उपरोक्त कमलेश कुशवाहा व उसके बहनोई पुत्तन कुशवाहा निवासी मूसेपुर थाना ललौली फतेहपुर द्वारा पूर्व में भी 500000 की वसूली की बात किए जाने का तथ्य प्रकाश में आया है।
उपरोक्त गीता देवी व उनकी पुत्री खुशबू एवं पुत्रों शिवा कृष्णा तथा राजा बाबू को लुधियाना पंजाब से उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की टीम द्वारा जाकर बरामद कर लिया गया। मामले की जांच से गीता देवी व बच्चों का अनुपम सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी हथगांव थाना हथगांव फतेहपुर के साथ 04 फरवरी 2022 को ही रेलवे स्टेशन बांदा से ही ट्रेन पकड़ कर लुधियाना जाने की बात प्रकाश में आई है। प्रकरण में झूठी सूचना देने के आरोप में तथा उपरोक्त मुकदमे में पैसा वसूली की बाबत उपरोक्त गीता व कमलेश कुशवाह एवं कमलेश कुशवाहा के जीजा पुत्तन कुशवाहा के विरुद्ध थाना जसपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।







.jpeg)












