BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

महिला को लगने लगा की उस पर है भूत प्रेत का साया, पर रिपोर्ट में सामने आया कुछ ऐसा..

 महिला को लगने लगा की उस पर है भूत प्रेत का साया, पर रिपोर्ट में सामने आया कुछ ऐसा..
Share

नई दिल्ली| इंग्लैंड की एक महिला को ऐसी अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देने लगीं, जिससे वो परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश तक की। महिला को लगा कि उन पर किसी भूत-प्रेत का साया आ गया है। ऐसे में रोबर्ट्स नाम की इस महिला को दिल की धड़कन का धड़कना, खून चलने, आंखों की पलकों का फड़कना जैसी आवाजें काफी तेज सुनाई देने लगी थी। वहीं महिला ने लोगों से बात करना भी छोड दिया। 49 साल की रोबर्ट्स इस मामले जब डॉक्टर के पास पहुंची तो उन्हें पता चला कि जिसे वो भूत-प्रेत का साया समझ रही थी वो दरअसल एक बीमारी थी। डॉक्टरों ने बताया कि इस बीमारी की वजह से महिला के दिमाग और इनर ईयर के बीच एक गड्ढा हो गया था। कान और दिमाग के बीच बने इसे गड्ढे की वजह से उसके सुनने की शक्ति कई गुना ज्यादा बढ़ गई थी। और यही वजह थी कि उसे अपने ही शरीर की गतिविधियों और मूवमेंट की आवाजें सुनाई देने लगी थी और वो इस बात से परेशान हो गई थी। 

खुद के बच्चों की आवाजों से भी परेशान-
रोबर्ट्स ने बताया कि 'मैंने इतने बुरे दिन देखे हैं कि जब उनके बारे में ख्याल तक आता है तो डर जाती हूँ। मैं अपना फोन उठाने में भी डरती थी। आवाजें मुझे इस कदर सुनाई देती थीं कि मैंने लोगों से बात करना छोड़ दिया था।' यहां तक कि वो बताती हैं कि उनके खुद के बच्चों की आवाज भी उन्हें परेशान करने लगी थी। इसलिए उसने किसी से भी बात करना बंद कर दिया था। पाम ने अपने इलाज के लिए ऑनलाइन मदद मांगी है। दरअसल डॉक्टर्स ने पिछले साल महिला की सर्जरी तो की थी लेकिन आराम मिलने की जगह उसकी तकलीफ और ज्यादा बढ़ गई। इसलिए अब महिला अमेरिका जाकर ब्रेन सर्जरी कराएंगी जिसमें 5500 पाउंड यानि लगभग 5 लाख रुपए का खर्च आएगा। इसी ऑपरेशन के लिए महिला ने ने लोगों से ऑनलाइन डोनेशन देने की रिक्वेस्ट की है।

Share

Leave a Reply