महिला ने दिया 3 सिर वाले बच्चे को जन्म, ब्रम्हा का अवतार मान दर्शन को उमड़ा पूरा गांव
दुनिया में अजीबोगरीब बर्थ (Weird Birth Cases) के मामले सामने आते रहते हैं. गर्भ में किसी तरह की किसी कमी की वजह से बच्चे का शेप और साइज बिगड़ जाता है जिसकी वजह से वो अजीब सी हालत में जन्म लेता है. लोग इसे मेडिकल कमी की जगह भगवान का तोहफा मान लेते हैं. जन्म के ये अजीबोगरीब मामले ना सिर्फ जानवरों में देखने को मिलते हैं बल्कि इंसानों में भी ऐसे केसेस देखने को मिलते हैं. भारत के उत्तर प्रदेश में हाल ही में ऐसा एक मामला सामने आया.
उत्तर प्रदेश में रहने वाले एक महिला ने नॉर्मल डिलीवरी में तीन सिर वाले बच्चे ((Three-headed baby) को जन्म दिया. 3 सिर वाले बच्चे की खबर गांव में आग की तरह फ़ैल गई. हर कोई बच्चे के दर्शन के लिए उसके घर आने लगा. हालांकि, एक नजर में ये बच्चा डरावना भी दिख रहा है. लेकिन लोग इसे ब्रम्हा का अवतार मानकर इसकी पूजा कर रहे हैं. इस बच्चे को कई लोग ब्रम्हा का अवतार कह रहे हैं. बताया जा रहा है कि इसका जन्म 12 जुलाई को हुआ था. इसकी मां का नाम रागिनी है और जन्म के बाद से कई अनजान लोग इसके दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.
तीन सिर वाले इस बच्चे की नॉर्मल डिलीवरी करवाई गई. जब ये मां के गर्भ से निकला तो इसे जन्म दिलवाने वाली आया चीख पड़ी. हालांकि, बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ है. इस बच्चे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. हर कोई बच्चे को देख हैरान है. इसके दो एक्स्ट्रा सिर की वजह से उसे काफी डिस्कंफर्ट भी महसूस हो रहा था. गांव में खटिया पर लेटे बच्चे ने विदेशी मीडिया का भी ध्यान खींचा है. बताया जा रहा है अब कि बच्चे का जन्म सरकारी अस्पताल में हुआ, जहां से डिस्चार्ज होकर अब दोनों घर वापस आ गए हैं.
हालांकि, बच्चे के सिर से ज्यादा उसके घर वाले लोगों की भीड़ से परेशान है. मां और बच्चे को कोई आराम नहीं करने दे रहा. कुछ लोग तो इनके घर पूजा की थाली लेकर आ रहे हैं. सभी बच्चे के दर्शन के लिए वहां डेरा लगाकर बैठे हैं. लोकल्स का कहना है कि ये ब्रम्हा का अवतार है. कुछ तो कई-कई किलोमीटर दूर से बच्चे के दर्शन के लिए आ रहे हैं.







.jpeg)












