नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कोरोना वैक्सीन लगाने गए मेडिकल टीम के सामने महिला ने रखा कोबरा सांप, मेडिकल टीम के छूटे पसीने

कोरोना वैक्सीन लगाने गए मेडिकल टीम के सामने महिला ने रखा कोबरा सांप, मेडिकल टीम के छूटे पसीने
Share

अजमेर | देश में कोरोना वायरस का खात्मा करने के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। लोग जहां अस्पतालों व शिविरों में पहुंचकर कोरोना का टीका लगवा रहे हैं। वहीं, मेडिकल टीमें घर-घर पहुंचकर भी वैक्सीनेशन कर रही है।

महिला ने मेडिकल टीम के सामने लाकर ​रखा कोबरा, बोली-'कोरोना का टीका लगाया तो सांप से डसवा दूंगी'

मेडिकल टीमों के सामने अजीब स्थिति
इस बीच कोरोना के टीके को लेकर लोगों में अफवाहें भी खूब फैल रही हैं, जिनकी वजह से लोग कोरोना का टीका लगवाने से बच रहे हैं। कई बार मेडिकल टीमों को अजीब स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

अजमेर के नागेलाव में टीकाकरण
ऐसा ही एक मामला राजस्थान के अजमेर जिले के पीसांगन उपखंड क्षेत्र के नागेलाव में देखने को मिला है। यहां पर मेडिकल टीम कालबेलियों के डेरे में कोरोना का टीका लगाने पहुंची थी। तब घर पर महिला सपेरा कमलादेवी थी।

टीका लगवाने से साफ इनकार
कमलादेवी ने मेडिकल टीम को टीका लगवाने से साफ इनकार कर दिया। इस पर टीम के सदस्यों ने उसे काफी समझाया और उसके स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उसे कोरोना का टीका लगवाने को मनाना चाहा। इस पर कमला देवी अपने घर के अंदर गई और कोबरा सांप उठा लाई।

मेडिकल टीम के पसीने छूट गए
टीम से वह बोली कि अगर उसके जबरन कोरोना टीका लगाया गया तो वह उन पर सांप छोड़ देगी। सांप से डसवा देगी। इस पर एक बारगी तो मेडिकल टीम के पसीने छूट गए। बाद में आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हुए और कालबेलिया परिवारों से समझाइश की तब जाकर यहां बीस लोगों के टीके लगाया जा सके।

डोर टू डोर टीकाकरण
मीडिया से बातचीत में बीसीएमएचओ घनश्याम मोयल बताते हैं कि डोर टू डोर टीकाकरण के तहत पीएचसी नागेलाव की डॉ. चारू झा के नेतृत्व में एएनएम किरण, कोविड स्वास्थ्य सहायक नरेंद्र कुमार, आशा सहयोगिनी प्रीति चौहान व मंगलीदेवी की टीम कालबेलिया बस्ती में टीका लगाने गई थी। तब महिला सपेरा उन पर सांप छोड़ने को तैयार हो गई थी।


Share

Leave a Reply