BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

VIRAL VIDEO : खूंखार भालू के सामने महिला ने फेका 3 साल की बच्ची को, फिर हुआ कुछ ऐसा की लोग हो गए हैरान, देखें विडियो

VIRAL VIDEO : खूंखार भालू के सामने महिला ने फेका 3 साल की बच्ची को, फिर हुआ कुछ ऐसा की लोग हो गए हैरान, देखें विडियो
Share

हर दिन कई ऐसे वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किए जाते हैं, जो काफी आश्चर्यचकित कर जाते हैं. इन वीडियो को देख लोग हैरान रह जाते हैं कि आखिर ऐसा क्यूं किया. अब एक महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी 3 साल की छोटी बच्ची को जू में मौजूद भालू के बाड़े में फेक देती है. जिसने भी महिला को ऐसा करते देखा हैरान रह गया. यह घटना उज्बेकिस्तान ताशकंद की बताई जा रही है. अब हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर महिला के खिलाफ जांच की जा रही है. सोशल मीडिया पर जिसने भी यह वीडियो देखा सन्न रह गया.

महिला ने बच्ची को भालू के पास फेंका
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक रेलिंग के पास खड़ी हो जाती है. और करीब 16 फीट नीचे भालू के बाड़े में 3 साल की बच्ची को गिरा देती है. कई लोग असहाय होकर महिला को देखते रहे. कुछ ने महिला को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन उसने घटना को अंजाम दे दिया. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि भालू हालांकि बच्ची को कुछ नुकसान नहीं पहुंचाता है और वहां से हट जाता है. कुछ देर बाद कई सुरक्षाकर्मी भालू के बाड़े में जाते हैं और बच्ची को बचाते हैं.

हैरान कर रही महिला की ये हरकत
इस वीडियो को प्रेस टीवी के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया गया है. वीडियो को शेयर कर लिखा गया है, “सीसीटीवी दिखा रहा है कि महिला अपनी बच्ची को भालू के बाड़े में फेंक रही है. हालांकि, भालू ने बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. लेकिन बच्ची को कुछ चोटें आईं हैं और अस्पताल में उसका इलाक किया जा रहा है. महिला ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है.” इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं.

 


Share

Leave a Reply