BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

17 साल के किशोर संग रिलेशनशिप में थी महिला, भगाकर ले जाने पर दर्ज हुआ केस

17 साल के किशोर संग रिलेशनशिप में थी महिला, भगाकर ले जाने पर दर्ज हुआ केस
Share

महाराष्ट्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक शादीशुदा महिला के खिलाफ 17 वर्षीय किशोर को भगाकर ले जाने का केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि यह महिला और किशोर के बीच अफेयर था। सोमवार को एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी।
आठ साल से किशोर को जानती थी महिला
नारपोली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस महिला और किशोर की तलाश में जुट गई है। 30 वर्षीय यह महिला भिवंडी कस्बे की स्लम कॉलोनी में अपने पति के साथ रहती थी। वहीं किशोर उनके पड़ोस में रहता था। महिला इस किशोर के करीब आठ साल से जानती थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम लड़का किसी काम से जाने की बात कहकर घर से बाहर निकला। लेकिन वह वापस नहीं लौटा।
फिर किशोर को खोजते हुए महिला के घर
काफी खोजबीन के बाद जब किशोर का पता नहीं चला तो उसके माता-पिता महिला के घर पहुंचे। वहां पता चला कि वह महिला भी शुक्रवार से गायब है। पुलिस के मुताबिक इसके बाद लड़के के पिता ने पुलिस में महिला के खिलाफ अपने बेटे को भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई। पिता का की शिकायत के मुताबिक महिला उसके बेटे को लेकर किसी गुमनाम जगह चली गई है। नारपोली पुलिस ने रविवार को महिला के खिलाफ समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

 


Share

Leave a Reply