नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बिस्तर पर सो रही थी महिला, अचानक छत फाड़कर गिरा उल्कापिंड

बिस्तर पर सो रही थी महिला, अचानक छत फाड़कर गिरा उल्कापिंड
Share

दुनियाभर के कई देशों से उल्काापिंड गिरने के तमाम मामले सामने आते रहते हैं। कई बार इसकी कीमतों को लेकर भी खूब कयास लागे जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये उल्कामपिंड इतने महंगे होते हैं कि जो भी इसे पाता है वह मालामाल हो जाता है। इसी बीच कनाडा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला के बिस्तर पर उल्कापिंड उस समय गिरा जब वह सो रही थी। महिला की छत को फाड़कर उल्कापिंड उसके बिस्तर पर गिरा था।
दरअसल, यह घटना कनाडा की है। 'डेली मेल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला का नाम रूथ हैमिल्टोन है। महिला रात में अपने बिस्तार पर सो रही थी तभी अचानक उसे बिस्तर पर किसी चीज के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी, वह डर के मारे उठकर बैठ गई। उसने ऊपर देखा तो पाया कि छत थोड़ा सा हिस्सा फटा हुआ है। यह देखकर महिला चौंक गई।
महिला ने वापस जब अपने बिस्तर की ओर देखा तो वहां एक पत्थर पड़ा हुआ था। महिला को कुछ समझ नहीं आया कि यह क्या चीज है। बाद में उसे समझ आया कि यह क्या चीज है, यह एक उल्कापिंड था। बस गनीमत इस बात की रही कि यह उल्का पिंड महिला से कुछ इंच की दूरी पर गिरा, जिसके चलते उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि महिला फिर भी काफी डरी हुई थी।
महिला ने अपने घर के अन्य और आसपास लोगों को बुलाया। लोगों ने भी यह पाया कि उल्काएपिंड घर की छत में छेद करते हुए महिला के बगल में गिरा था। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना चार अक्टू बर की रात की है। फिलहाल लोगों ने महिला को संभाला और उसको कुछ दवाइयां भी लाकर दी गईं। इसके बाद लोकल प्रशासन को फोन कर इस घटना के बारे में सूचित भी किया गया।
महिला ने खुद बताया कि वह अचानक से उठकर बैठ गई और उसने कमरे की लाइट जलाई। उसने पाया कि तकिए के ऊपर एक उल्कािपिंड गिरा है। ऊपर देखा तो कमरे की छत में छेद भी हुआ था। इसके बाद महिला ने आसपास के लोगों को बुलाया था।

 


Share

Leave a Reply