BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

हलवा समारोह के साथ केंद्रीय बजट बनाने का काम अंतिम चरण में पहुंचा

हलवा समारोह के साथ केंद्रीय बजट बनाने का काम अंतिम चरण में पहुंचा
Share

नई दिल्ली  केंद्रीय बजट 2021-22 के लिए बजट बनाने की प्रक्रिया का अंतिम चरण शुरू हो गया है। परंपरा के अनुसार, इस उपलक्ष्य में हर साल होने वाला हलवा समारोह आज दोपहर में आयोजित किया गया।  केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की उपस्थिति में नॉर्थ ब्लॉक में समारोह आयोजित किया गया। हर साल होने वाले हलवा समारोह के साथ ही बजट बनाने की प्रक्रिया के तहत लॉक इन प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक अभूतपूर्व पहल के तहत, केंद्रीय बजट 2021-22 को पेपरलेस (प्रिटिंग नहीं होगी) रूप में वितरित किया जाएगा। इस तरह का कदम पहली बार उठाया जा रहा है।  केंद्रीय बजट 2021-22 को एक फरवरी, 2021 को पेश किया जाएगा।

इस अवसर परवित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने संसद सदस्यों और आम लोगों को आसानी से और तेजी से बजट से संबंधित दस्तावेज मिल सके, इसके लिए यूनियन बजट मोबाइल ऐप लॉन्च किया। मोबाइल ऐप में केंद्रीय बजट से संबंधित सभी 14 दस्तावेज उपलब्ध होंगे। इसके तहत वार्षिक वित्तीय विवरण (आमतौर पर इसे बजट के रूप में जाना जाता है)अनुदान की मांग (डीजी)वित्त विधेयक आदि जैसे दस्तावेज उपलब्ध होंगे जो कि संविधान के अनुसार तय किए गए हैं। ऐप में डाउनलोडिंगप्रिंटिंगसर्चजूम इन और आउटबाईडायरेक्शनल स्क्रॉलिंगकंटेंट और एक्सटर्नल लिंक की तालिका आदि के साथ उपयोगकर्ताओं के अनुकूल इंटरफेस उपलब्ध है। ऐप अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। साथ ही यह एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म में उपलब्ध होगा। ऐप को केंद्रीय बजट के वेब पोर्टल www.indiabudget.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप को आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित किया गया है।

बजट दस्तावेज, वित्त मंत्री द्वारा फरवरी, 2021 को संसद में बजट भाषण पूरा होने के बाद मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे।

हलवा समारोह मेंकेंद्रीय वित्त मंत्री के साथ केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर साथ में थे। इस अवसर पर वित्त सचिव और राजस्व सचिव डॉ. ए.बी. पांडेव्यय सचिव श्री टी वी सोमनाथन, आर्थिक मामले के सचिव श्री तरुण बजाजडीआईपीएएम सचिव श्री तुहिन कांता पांडेवित्तीय सेवाएं विभाग के सचिव श्री देबाशीष पांडामुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. के.वी. सुब्रमण्यन,अतिरिक्त सचिव (बजट) श्री रजत कुमार मिश्रा,और मंत्रालय के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सीबीडीटी के चेयरमैन श्री पी.सी. मोदीसीबीआईसी के अध्यक्षश्री एम.अजीत कुमार के अलावा वित्त मंत्रालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारीजो बजट की तैयारी और उसको बनाने की प्रक्रिया में शामिल हैवह भी इस अवसर पर उपस्थित थे। समारोह के बाद वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2021-22 के तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।


Share

Leave a Reply