नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

युवक को मिला कीमती हीरा , अब तक का यह चौथा बड़ा हीरा

 युवक को मिला कीमती हीरा , अब तक का यह चौथा बड़ा हीरा
Share

पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती से एक युवक को कीमती हीरा मिला है। हीरा खदान से जैम चलिटी की 26़ 11 कैरेट का हीरा सुशील शुक्ला को मिला है।

सुशील शुक्ला को नायाब हीरा कृष्णकल्याणपुर उथली खदान क्षेत्र में 21 फरवरी को मिला है और इसे उन्होंने हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी से होने वाली नीलामी में इस हीरे को भी रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि नीलामी में हीरे की बिक्री होने पर शासन की रायल्टी काटने के बाद शेष राशि हीरा धारक को प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि उथली हीरा खदानों में मिलने वाले बड़े हीरों में अब तक का यह चौथा बड़ा हीरा है। इसके पहले तकऱीबन 60 वर्ष पूर्व सबसे बड़ा 44.33 कैरेट वजन का हीरा वर्ष 1961 में मिला था। इसके बाद एक मजदूर को 2018 में 42 कैरेट 59 सेंट वजन का नायाब हीरा मिला था। इसी तरह वर्ष 2019 में 29.46 कैरेट वजन का हीरा मिला था।


 


Share

Leave a Reply