युवक को खदान से मिला यहाँ बहुमूल्य वस्तु....
पन्ना : उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी राणा प्रताप सिंह ने कोरोना काल में पन्ना आकर ग्राम सिरस्वाहा में पट्टा लेकर हीरा खदान लगाई थी। यहां से उन्हें गत दिवस एक 4.7 कैरेट का हीरा मिला है। जिसे राणा ने हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है।
हीरे की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपऐ मानी जा रही है। हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह ने बताया कि 24 फरवरी से होने वाली हीरा नीलामी में इसे रखा जाएगा।







.jpeg)












