मुह में पेट्रोल डाल कर आग का स्टंट दिखाना पड़ा युवक को भारी, बुरी तरह झुलसा, अब लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग
अमरोहा | शादी समारोह में बहुत से लोग अपनी शौक पूरा करने के लिए न जाने क्या-क्या नहीं करते. कभी-कभी यही शौक लोगों के जान पर बन आती है. करतब दिखाने के चक्कर में कुछ लोग अपना ही नुकसान कर बैठते हैं. ऐसा ही कुछ यूपी के अमरोहा जिले में देखने को मिला है. यहां एक शख्स को शादी समारोह में स्टंट करना भारी पड़ गया. मामला शहर के मोहल्ला चिल्ला का है. यहां में शादी समारोह में पेट्रोल से स्टंट कर रहा युवक बुरी तरह जल गया. युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, अमरोहा शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला चिल्ला के रहने वाले वसीम अहमद ने अपने चचेरे भाई की शादी में स्टंट दिखाने के चक्कर में अपनी जान को जोखिम में डाल दिया. स्टंट करते वक्त वह झुलस गया. जिला अस्पताल में वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है.
जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर इकबाल का कहना है कि वसीम ने स्टंट दिखाने के चक्कर में मुंह में पेट्रोल डालकर आग लगा ली जिसकी वजह से वह पूरी तरह जल गया उसको गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि उसकी हालत ज्यादा गंभीर है इसलिए उसको हायर सेंटर रेफर करेंगे और इस मामले में उसकी हालत बेहद चिंताजनक है और उसकी जान खतरे में हैं. डॉ इकबाल के मुताबिक यह घटना शनिवार रात की है.
बता दें कि वसीम अहमद चचेरे भाई की शादी में बारात गया था. यहां पर वह पेट्रोल मुंह में डालकर माचिस से उसे जला दिया. करतब दिखाने के चक्कर में वह झुलस गया..आनन-फानन में उसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती करवाया. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.







.jpeg)












