मेले से लौटकर युवक ने लगाई फांसी, जाने क्या है पूरा मामला
खरसिया विकासखंड के ग्राम दर्रामुड़ा निवासी युवक ने रात के वक़्त पेड़ में फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस द्वारा पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतू सिविल अस्पताल खरसिया भेजा गया। वहीं नवयुवक ने क्यूं फांसी लगाई, यह कारण अज्ञात है।
बताया जा रहा है कि दर्रामुड़ा के युवक पंकज निषाद पिता-चमरा निषाद अपने दोस्तों के साथ ग्राम बसनाझर में मेला देखने गया गाया था। वहीं लगभग 11:00 बजे दोस्तों के साथ ही घर भी लौट आया था। परंतु ना जाने किन कारणों से नवयुवक ने देर रात घर के आंगन में स्थित अमरूद के पेड़ में साड़ी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। सुबह जानकारी होने पर कोटवार के माध्यम से भूपदेवपुर पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं फांसी लगाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। युवक लगभग 21 वर्ष का बताया जा रहा है।







.jpeg)












