VIRAL VIDEO : युवक ने अस्पताल परिसर में थूका, कलेक्टर ने युवक से करवाया थूक साफ, विडियो हुआ वायरल, देखें विडियो
भोपाल | मध्य प्रदेश में एक युवक को अस्पताल के अंदर थूकना महंगा पड़ गया। कलेक्टर ने इस युवक से जबरन थूक साफ करवाया। बताया जा रहा है कि अस्पताल युवक को अस्पताल की पार्किंग में थूकते हुए कलेक्टर ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद कलेक्टर ने इसी युवक से यह साफ भी करवाया। मामला राज्य के डिंडोरी जिले का है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कई लोग इस वीडियो को देखने के बाद कलेक्टर का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत में जिले के कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि वो जिला अस्पताल के दौरे पर करीब 2 बजे दोपहर में पहुंचे थे। दरअसल दिल्ली से एक टीम अस्पताल में साफ-सफाई और सुविधाओं का जायजा लेने के लिए आने वाली थी।
कलेक्टर रत्नाकर झा के मुताबिक जब वो अस्पताल पहुंचे तब उनकी नजर पड़ी की एक युवक एक गाड़ी में बैठ कर पहुंचा और अस्पताल की गेट के सामने बने पार्किंग में उसने थूका। कलेक्टर ने बताया कि यह बात उन्हें अच्छी नहीं लगी और उन्होंने युवक को सलाह दी कि वो अस्पताल परिसर में गंदगी ना फैलाए।
इस मामले में स्वास्थ्य अधिकारियों ने अस्पताल में थूकने के आरोपी युवक शुभम झरिया को कारण बताओ नोटिस भेजा है और इसे लेकर अपनी बात रखने के लिए कहा है। इस घटना का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें कलेक्टर यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि वो उसे साफ करे। कलेक्टर द्वारा दो बार निर्देश देने पर युवक अपने हाथ से थूक साफ करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह युवक पेशे से ड्राइवर है।
Dindori: In an insensitive and inhuman behaviour #collector Dindori Ratnakar Jha instructs a man to clean spit with his bare hands. The man had spit gutkha in the #parking of Dindori District Hospital. pic.twitter.com/4lztRP38u0
— Free Press Journal (@fpjindia) September 14, 2021







.jpeg)












