नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आधी रात चोरी छिपे एक्स-गर्लफ्रेंड के घर में घुसते हुए खिड़की में फंसा युवक, सुबह पुलिस ने आकर कराया आज़ाद

आधी रात चोरी छिपे एक्स-गर्लफ्रेंड के घर में घुसते हुए खिड़की में फंसा युवक, सुबह पुलिस ने आकर कराया आज़ाद
Share

कीव: अक्सर आप लोगों ने देखा होगा की शराब के नशे में इंसान कई सारी उटपटांग हरकत करता है. वहीं, अब नशे में धुत एक युवक ने खिड़की के जरिए अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के घर में दाखिल होने की कोशिश की है और ऐसा करना उसको बहुत भारी पड़ गया. युवक काफी देर तक खिड़की में फंसा हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने आकर उसे बाहर निकाला.


पढ़िए पूरी खबर-
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह पूरा मामला यूक्रेन के Kherson Region का है. यहां शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के घर में घुसने की कोशिश किया. वह किसी भी तरह खिड़की तक तो पहुंच गया और अंदर दाखिल होने लगा, लेकिन तभी वह खिड़की के दरवाजों के बीच फंस गया. नशे में धुत होने की वजह से वो खुद को आजाद नहीं करा पाया और काफी देर तक वहीं पर फंसा रहा.

इस मामले में डॉक्टरों का कहना है कि शख्स को ज्यादा चोट तो नहीं आई है, लेकिन दम घुटने की वजह से उसकी जान भी जा सकती थी. आरोपी युवक एक्स-गर्लफ्रेंड पर संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था और उसके इनकार करने पर वह चोरी-छिपे घर में दाखिल हो रहा था, तभी उसके साथ यह हादसा हो गया.

बता दें कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय आरोपी की पूर्व गर्लफ्रेंड अपने घर में ही मौजूद थी. वो आरोपी की चीख सुनकर आई, तो उसे देखकर हैरान हो गई कि पूर्व प्रेमी उसके घर में घुसने का प्रयास कर रहा था. इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को खिड़की में फंसे शख्स को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने बताया कि आरोपी काफी नशे में था और बेसुध हो गया था. इतना ही नहीं वो सांस भी मुश्किल से ले पा रहा था.

वहीं, उसे बाहर निकालने के बाद पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है. डॉक्टरों का कहना है कि यदि थोड़ी भी देर हो जाती, तो आरोपी शख्स की जान जा सकती थी. खिड़की के दरवाजों में फंसने की वजह से उसका दम घुट रहा था.वहीं, आरोपी की पूर्व गर्लफ्रेंड ने कहा कि वो उससे रिश्ता खत्म कर चुकी है, लेकिन आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा है. इसी वजह से उसने चोरी-छिपे घर में दाखिल होने की कोशिश की होगी.

Share

Leave a Reply