घर के चक्कर काटने के मामले में युवक पकड़ाया, जानिये क्या है पूरा मामला...
रतलाम : फोन पर मैसेज कर घर के चक्कर काटने के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
औद्योगिक क्षेत्र थाने में नाबालिक बालिका ने एक युवक के खिलाफ नामजद अपराध कायम करवाया है। फरियादिया बालिका का आरोप है कि मुलजिम ने फोन पर मैसेज किए और घर के चक्कर काटे। पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
इधऱ आलोट पुलिस ने नाबालिक बालिका की रिपोर्ट पर अपराध कायम किया है। मुलजिम ने बुरी नीयत से बालिका का पीछा किया और बदनामी की धमकी देते हुए उससे रुपयों की मांग भी की। पुलिस ने मुलजिम की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा बरखेड़ा पुलिस ने भी महिला की रिपोर्ट पर अपराध कायम किया है। सोशल मीडिया पर महिला को गालियां देकर बुरी नीयत से पीछा किया और गांव में भी गालियां देकर उसे जान से मारने की धमकी दी है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई।







.jpeg)












