टेण्ट हाऊस में काम करने वाले युवक ने की खुदकुशी, जाने कहा की है ये खबर
कोरबा | मुड़ापार बस्ती निवासी एक 26वर्षीय युवक आज सुबह अपने घर में फांसी के फंदे पर लटक गया। जिसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे देखते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मानिकपुर चौकी क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्र. 26 निवासी युवक किशोर दास महंत उर्फ पप्पूदास पिता तालम दास महंत मुड़ापार में संचालित एक टेण्ट हाऊस में काम करता था। रोजाना की भांति गत रात्रि भी वह खाना खाने के बाद अपने कमरें में सो गया था। आज सुबह एक ओर जहां उसके बीबी, बच्चे दैनिक दिनचर्या में व्यस्त थे। वहीं दुसरी ओर सुबह 8.30 बजे के लगभग वह अपने कमरें में किन्हीं कारणों को लेकर फांसी का फंदा बनाकर लटक गया। बताया जाता है कि इस बात की जानकारी होने पर तत्काल फंदे को काटकर उसे जमीन पर उतारा गया। जिसके बाद आनन-फानन में उसे जीवित समझकर उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल ले गये। वहां परीक्षण करने के उपरांत चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के वार्ड व्याय द्वारा सूचना दिये जाने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर लिया। इसके साथ ही इसकी जानकारी मानिकपुर पुलिस चौकी को दी गई। मानिकपुर चौकी प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के निर्देश पर एएसआई राकेश गुप्ता ने मुड़ापार बस्ती में जाकर मृतक के परिजनों व पड़ोसियों का बयान दर्ज कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक ने किन कारणों से फांसी का फंदा बनाकर उसमें लटकर आत्म हत्या की है। इसकी जांच की जा रही है।







.jpeg)












