राजधानी के एक इलेक्ट्रानिक्स दुकान में हुई चोरी का पर्दाफास: प्रोफेशनल तरीके से दिया चोरी की घटना को अंजाम, 2 आरोपी सहित 1 खरीददार गिरफ्तार
रायपुर। कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के बिच भी बदमाश अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे है आय दिन कोई न कोई मामला सामने आ रहा है। इसी कड़ी में एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आ रहा है, जहां एक इलेक्ट्रानिक्स दुकान में हुए चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। आपको बता दे की आरोपियों ने बड़े ही शातिर व प्रोफेशनल तरीके से चोरी की इस घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की संपूर्ण 15 नग नये कीमती मोबाईल फोन बरामद कर लिए है। जिसकी कीमत लगभग 3,00,000 बताई जा रही है।
पढिये पूरी खबर-
आपको बता दे की रायपुर के थाना टिकरापारा क्षेत्रान्तर्गत संतोषी नगर स्थित एयर फेयर कूलिंग सिस्टम इलेक्ट्रानिक्स दुकान में हुये चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। दुकान मालिक प्रार्थी सैय्यद सिमबा अहमद ने टिकरापारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की वह मदरसा रोड मोतीनगर में रहता है तथा प्रार्थी का पुराना धमतरी रोड बैंक ऑफ बड़ौदा के बगल संतोषी नगर में स्वयं का एयर फेयर कूलिंग सिस्टम के नाम पर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है जिसमें प्रार्थी द्वारा फ्रीज, पंखा, कुलर, टीव्ही, मोबाईल फोन एवं अन्य सामानों की बिक्री की जाती है। प्रार्थी दिनांक २९।04।2020 की दोपहर को 02ः00 बजे दुकान बंद करने के बाद घर चला गया था कि दिनांक 30।04।2020 के सुबह लगभग 09ः30 बजे के आसपास प्रार्थी के छोटे भाई सैय्यद मुदस्सिर ने प्रार्थी को बताया कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है। सूचना पाकर प्रार्थी अपने भाई सैय्यद मुदस्सिर के साथ दुकान जाकर देखा तो दुकान के शटर में लगा एक ताला टूटा पड़ा था। शटर के एक पल्ले का हिस्सा उठा हुआ था, तथा काउन्टर ग्लास टूटा हुआ था। प्रार्थी अन्दर जाकर देखा तो दुकान के रेक में रखा हुआ, सैमसंग कंपनी, वीवो कंपनी एवं ओप्पो कंपनी का मोबाईल फोन नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर उक्त मोबाईल फोन चोरी कर ले गया।

जिसके बाद पुलिस की टीम में एक्शन लेकर जाँच पड़ताल शुरू की सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसी दौरान टीम को सूचना मिली की देवारडेरा तेलीबांधा निवासी राहुल चैहान जो पूर्व में भी चोरी/नकबजनी के कई प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है वह कुछ दिनों से नये-नये कीमती मोबाईल फोन बदल-बदल कर उपयोग कर रहा है। जिस पर टीम द्वारा संदेह के आधार पर राहुल चैहान को पकड़कर मोबाईल फोन के संबंध में पूछताछ किया गया। टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अंततः आरोपी राहुल चैहान द्वारा अपने साथी उमेन्द ठाकुर के साथ मिलकर उक्त इलेक्ट्रानिक्स दुकान से मोबाईल फोन चोरी करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी-
राहुल चैहान पिता पप्पू चैहान उम्र (20) साल निवासी देवरडेरा तेलीबांधा रायपुर, उमेन्द ठाकुर पिता धर्मेन्द्र ठाकुर उम्र (21) साल निवासी देवारडेरा तेलीबांधा रायपुर, वरूण सेन्दरे पिता अप्पू सेन्दरे उम्र (21) साल निवासी बी।एस।यू।पी। कालोनी तेलीबांधा रायपुर। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।







.jpeg)












