BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING: फिर दिल्ली रवाना हुए स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव, जानिए वजह

BIG BREAKING: फिर दिल्ली रवाना हुए स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव, जानिए वजह
Share

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सरगर्मी तेज हो गई है। सीएम भूपेश बघेल को उन्हीं की सरकार के वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव ढाई ढाई साल के सीएम को लेकर चुनौती दे रहे हैं। कांग्रेस हाईकमान भी इस समस्या से जूझ रहा है। अब कहा जा रहा है कि सिंहदेव शुक्रवार को अपनी मांग को लेकर फिर दिल्ली रवाना हो गए हैं। हाईकमान भी समिति बनाकर कोई फॉर्मूला तलाशने के प्रयासों में जुटा है।

इस बीच, राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी दिल्ली में थे। दोनों ने छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव पीएल पुनिया से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न समाज, संगठनों का बघेल के नेतृत्व पर पूरा भरोसा होने से संबंधित पत्र भी सौंपे गए।

रायपुर में कुछ विधायकों और कांग्रेस पदाधिकारियों का अलग-अलग होटलों में मिलने का सिलसिला भी जारी है। एक प्रभावी नेता विधायकों के संपर्क में हैं और उन्हें एकजुट रखने की कोशिश की जा रही है। इस हलचल को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पत्रकारों ने सवाल किए तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। इस मामले में पुनिया जवाब दे चुके हैं।

उधर, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि दो दिन पहले वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से भी केंद्रीय संगठन के कुछ पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के संदर्भ में चर्चा की थी। सिंह अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनसे छत्तीसगढ़ के मामलों में पहले भी सलाह ली जाती रही है। सिंह को छत्तीसगढ़ की समीक्षा करने के लिए रायपुर भेजा जा सकता है।

सीएम बघेल का ढाई साल का कार्यकाल हो चुका पूरा
दरअसल, ढाई ढाई साल के सीएम के फॉर्मूले के अनुसार सिंहदेव सीएम पद पर दावेदारी कर रहे हैं। बघेल को 16 जून को ढाई साल पूरे हो गए हैं। इसे लेकर सिंहदेव व उनके समर्थक लगातार दिल्ली रायपुर एक किए हुए हैं। बीते दिनों तो 50 से ज्यादा विधायक राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंच गए थे। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया द्वारा छग में नेतृत्व बदलने से इनकार के बाद भी बार बार यही मांग की जा रही है। 2018 में जब कांग्रेस की छग में सरकार बनी तो हाईकमान के सामने ढाई-ढाई साल के सीएम का फॉर्मूला बनाया गया था। इसमें प्रदेश के दोनों बड़े नेताओं को मौका देने के लिए बारी-बारी से सीएम की कुर्सी संभालनी थी।


Share

Leave a Reply