BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, राजधानी में इतना हुआ महंगा...

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, राजधानी में इतना हुआ महंगा...
Share

रायपुर : बेलगाम हुए पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम आदमी को परेशान कर दिया है। प्रतिदिन कीमतों में वृद्धि के चलते लोगों का घरेलू बजट डांवा-डोल हो गया है। मंगलवार को फिर दोनों के रेट में 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद रायपुर में पेट्रोल 110.64 रूपए और डीजल 102.02 रूपए प्रति लीटर हो गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 104.61 रुपये और डीजल का दाम 95.87 रुपये हो गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल जहां 118.83 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है, वहीं अब डीजल भी 103.07 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला 22 मार्च को शुरू हुआ था. इस दौरान 24 मार्च और 01 अप्रैल को छोड़कर हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में उछाल आया है. राजधानी दिल्ली की बात करें तो 14 दिन में पेट्रोल की कीमत में 13 किस्तों में क्रमशः 80, 80, 80, 80, 50, 30, 80, 80, 80, 80, 80, 40 और 40 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. इस तरह पेट्रोल 8 रुपये 80 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है.
 


Share

Leave a Reply