BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फिर बढे पेट्रोल-डीजल के दाम, देखे कितने रुपये की हुई वृद्धि...

फिर बढे पेट्रोल-डीजल के दाम, देखे कितने रुपये की हुई वृद्धि...
Share

रायपुर : पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। रविवार को एक बार फिर से लगभग 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जिससे दो सप्ताह से कम समय में कुल वृद्धि 8 रुपये प्रति लीटर हो गई है। राजधानी रायपुर में अब पेट्रोल 109.40 रूपए प्रति लीटर तथा डीजल 100.76 रूपया प्रति लीटर हो गया है।


वहीं देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल दोनों ही 80-80 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया। कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.41 जबकि डीजल की कीमत प्रति लीटर 94.67 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। इस फैसले का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ने वाला है और इससे रसोई का बजट प्रभावित हो सकता है।


मुंबई में पेट्रोल 117.57 रुपये तथा डीजल 101.79 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 108.96 रुपये (75 पैसे की वृद्धि) प्रति लीटर और डीजल की कीमत 99.04 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.03 रुपये प्रति लीटर (84 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 97.82 रुपये प्रति लीटर (80 पैसे की वृद्धि) है। पिछले साल 4 नवंबर से ईंधन की कीमतों में बदलाव नहीं हो रहे थे, जिसके बाद 22 मार्च से दाम बदलने लगे।
 


Share

Leave a Reply