BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोना-चांदी के कीमतों में आई भारी गिरावट, देखे आज के भाव...

सोना-चांदी के कीमतों में आई भारी गिरावट, देखे आज के भाव...
Share

नई दिल्ली : सर्राफा बाजारों में आज यानी गुरुवार को सोने-चांदी के भाव में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोना अपने उच्चतम रेट से आज 5137 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है तो चांदी 14661 रुपये सस्ती। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज सर्राफा बाजारों में चांदी बुधवार के बंद भाव के मुकाबले महज 109 रुपये सस्ती होकर 61339 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली तो वहीं, 24 कैरेट शुद्ध सोना 183 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 50989 रुपये के रेट से खुला।


आज 24 कैरेट सोना 3 फीसद त्रस्ञ्ज के साथ 52518 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ रहा है। वहीं, त्रस्ञ्ज जोडऩे के बाद चांदी की कीमत 63189 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी 10 ग्राम प्योर गोल्ड आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 57770 रुपये में देगा।


सोने से बने जेवरों में सबसे अधिक उपयोग होने वाले 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 38242 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह 3 फीसद के साथ 39389 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। ज्वैलर का 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़कर यह 43328 रुपये का पड़ेगा।
वहीं, अब 14 कैरेट सोने का भाव 29829 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। त्रस्ञ्ज के साथ यह 30723 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। इस पर 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़ लें तो यह 33796 रुपये का पड़ेगा।


23 कैरेट गोल्ड का भाव
अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 50785 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद त्रस्ञ्ज, मेंकिंग चार्ज और 10 फीसद मुनाफा जोड़कर आपको मिलेगा 57539 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से।
वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 46706 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। तीन फीसद त्रस्ञ्ज के साथ यह 48107 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से जोडऩे पर करीब 52917 रुपये का पड़ेगा।


Share

Leave a Reply