नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छग में तेज़ हवा के साथ बारिश होने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छग में तेज़ हवा के साथ बारिश होने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Share

 रायपुर। CG Weather Alert : प्रदेश भर में बारिश होने की भारी आशंका जताई जा रही है। आपकों बता दें कि प्रदेश के कुछ जिलों में अधिकतर बादल छाये हुए। हवाएं प 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से चल रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है।

दूसरी उत्तर-पूर्व बंग्लादेश से उत्तरी ओडिशा तक 0.9 किमी की ऊंचाई तक है. दोनों ही छत्तीसगढ़ से गुजर रही है इसलिए प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से काफी नमी आ रही है। अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होगी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बेमौसम बारिश के कारण रबी की फसल खासकर गेहूं व चना को काफी नुकसान हो रहा है. दोनों ही फसलों को काटने का समय आ गया है.।खेत में कटकर छोड़े गए हैं, तो भी नुकसान है।

तेज आंधी और वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के साथ तेज अंधड़ और गरज-चमक हो सकता है। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के पेंड्रा रोड, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और उसके लगे हुए जिलों में एक-दो स्थानों पर तेज आंधी चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ के कबीरधाम, राजनांदगांव, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और उससे लगे हुए जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि पड़ सकती है।

 

Share

Leave a Reply