BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

वैवाहिक सीजन में फिर आई सोने की कीमत में उछाल, जाने क्या है आज का रेट

वैवाहिक सीजन में फिर आई सोने की कीमत में उछाल, जाने क्या है आज का रेट
Share

नई दिल्ली | विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर वैवाहिक मांग आने से सोना लगातार तीसरे सप्ताह मजबूत हुआ जबकि चांदी में गिरावट रही। एमसीएक्स वायदा बाजार में सोने की कीमत सप्ताह के दौरान 478 रुपये चढ़कर 49,020 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई। सोना मिनी भी 247 रुपये की साप्ताहिक तेजी के साथ अंतिम कारोबारी दिवस पर 48,790 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।

कई राज्य सरकारों द्वारा प्रतिबंधों में नरमी से सोने की रुकी हुई वैवाहिक मांग आनी शुरू हो गई है। इससे विदेशों में गिरावट के बावजूद घरेलू स्तर पर इनके दाम बढ़ रहे हैं।
वैश्विक स्तर पर बीते सप्ताह सोना हाजिर 13.10 डॉलर लुढ़ककर 1,891.40 डॉलर प्रति औंस रह गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 12.20 डॉलर की बढ़त के साथ शुक्रवार को 1,894.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
घरेलू स्तर पर चांदी समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 68 रुपये कमजोर हुई और सप्ताहांत पर 71,543 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी मिनी की कीमत 65 रुपये फिसलकर 71,585 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.12 डॉलर की साप्ताहिक गिरावट के साथ 27.81 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Share

Leave a Reply