BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

हमारे देश में शनि देवता का एक ऐसा मंदिर भी है और इस मंदिर में सैकड़ों सालों से...

हमारे देश में शनि देवता का एक ऐसा मंदिर भी है और इस मंदिर में सैकड़ों सालों से...
Share

हिन्दू धर्म में जहां एक तरफ शनिदेव को न्याय का देवता माना जाना है वहीँ दूसरी तरफ शनिदेव के द्वारा दिए गए दंड से सभी लोग डरते भी हैं. वैसे तो हमारे देश में शनि देवता के कई मंदिर मौजूद हैं लेकिन हमारे देश में शनि देवता का एक ऐसा मंदिर भी है, जो करीब 7000 फुट की उंचाई पर बना है और इस मंदिर में सैकड़ों सालों से एक अखंड ज्योति आज भी जल रही है. ऐसी भी मान्यता है कि इस मंदिर में हर साल कोई न कोई चमत्कार अवश्य होता है. आइए जानते हैं इस शनि मंदिर के बारे में विस्तार से.
उत्तराखंड में 7000 फुट की उंचाई पर बना है शनि देवता का यह मंदिर: शनि देवता का यह मंदिर हमारे देश के देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड के खरसाली में बना हुआ है. इस मंदिर को शनिदेव धाम कहा जाता है. ऐसा भी कहा जाता है कि भगवान शनि यहां पर साल के 12 महीने विराजमान रहते हैं.
पांडवों ने करवाया था इस मंदिर का निर्माण: ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने करवाया था. शनिदेव का यह मंदिर वैसे तो पांच मंजिला है लेकिन बाहर से देखने पर यह पांच मंजिला नहीं दिखाई देता है. इस मंदिर का निर्माण पत्थर और लकड़ी से किया गया है.

 

अखंड ज्योति के दर्शन मात्र से ही दूर होते हैं जीवन के सारे कष्ट: इस शनि धाम मंदिर में शनिदेव की कांस्य की मूर्ति विराजमान है और साथ ही एक अखंड ज्योति भी जल रही है. ऐसा माना जाता है कि मंदिर की अखंड ज्योति के दर्शन मात्र से ही जीवन के सारे कष्टों से मुक्ति मिल जाती है और मंदिर में शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति को कुंडली के शनि दोष से भी छुटकारा मिल जाता है.
यहां साल में एक बार अवश्य होता है चमत्कार: स्थानीय लोगों के मुताबिक इस मंदिर हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन एक चमत्कार होता है. जिसके तहत मंदिर के ऊपर रखे घड़े खुद ही बदल जाते हैं. इस दिन जो कोई भी शनि मंदिर में दर्शन के लिए आता है उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं.

 


Share

Leave a Reply