BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पिछले 24 घंटों में 18 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों से कोरोना से जुड़ी इस बात की कोई सूचना नहीं, पढ़े पूरी खबर

पिछले 24 घंटों में 18 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों से कोरोना से जुड़ी  इस बात की  कोई सूचना नहीं, पढ़े पूरी खबर
Share

नईदिल्ली। भारत में आज की तारीख पर कुल सक्रिय मामले 1.39 लाख (1,39,637) हैं। यह संख्‍या भारत के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.28 प्रतिशत है। 33 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में 5,000 से कम सक्रिय मामले दर्ज किये गए। त्रिपुरा और दमन एवं दीव तथा दादरा और नगर हवेली में इस समय सिर्फ दो-दो सक्रिय मामले दर्ज किए गए। तीन राज्‍यों केरल, महाराष्‍ट्र और कर्नाटक में कुल सक्रिय मामलों के 77 प्रतिशत (76.5 प्रतिशत) मामले दर्ज हुए हैं। केरल और महाराष्‍ट्र दोनों का कुल प्रतिशत 74.72 है। 18 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड से मौत का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। ये राज्‍य हैं – असम, राजस्‍थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, उत्‍तराखंड, मणिपुर, नगालैंड, लक्षद्वीप, मेघालय, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, मिजोरम, अरूणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली। इसके साथ ही 10 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले हफ्ते एक भी मौत दर्ज नहीं हुई। इनमें अंडमान निकोबार द्वीप समूह, अरूणाचल प्रदेश, दमन एवं दीव, दादरा एवं नगर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं। 15 फरवरी, 2021 को सुबह 8 बजे तक करीब 83 लाख स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं का कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण किया जा चुका है। आज सुबह 8 बजे तक की प्रारंभिक सूचना के अनुसार 82,85,295 लाभार्थियों को 1,73,729 सत्रों में टीका लगाया जा चुका है। इनमें 59,88,113 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी (पहली खुराक), 24,561 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी (दूसरी खुराक) और 22,72,621 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता (पहली खुराक) शामिल हैं। टीकाकरण अभियान के 30वें दिन 14 फरवरी, 2021 को 877 सत्रों में  कुल 21,437 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इनमें से 20,504 लाभार्थियों को पहली खुराक और 933 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। भारत के कुल टीका लाभार्थियों में से 69 प्रतिशत 10 राज्‍यों में हैं। अकेले उत्‍तर प्रदेश में 10.4 प्रतिशत (8,58,602) लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। भारत में आज की तिथि तक स्‍वस्‍थ हुए कुल लोगों की संख्‍या 1.06 करोड़ (1,06,21,220) है। रिकवरी दर 97.29 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 9,489 रोगी स्‍वस्‍थ होकर घर चले गए हैं। 79.5 प्रतिशत नये रिकवरी हुए रोगी 6 राज्‍यों में हैं। केरल में एक दिन में सर्वाधिक रिकवरी 4,692 दर्ज की गई है, जो कि नये स्‍वस्‍थ हुए रोगियों का करीब 50 प्रतिशत है। महाराष्‍ट्र में पिछले 24 घंटे में 1,355 रोगी स्‍वस्‍थ हुए हैं। कर्नाटक में यह संख्‍या 486 है। पिछले 24 घंटे में 11,649 नये मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 86.4 प्रतिशत नये मामले 6 राज्‍यों में दर्ज हुए हैं। केरल में सबसे अधिक 4,612 प्रतिदिन नये मामले दर्ज हुए हैं, महाराष्‍ट्र में 4092 और तमिलनाडु में 470 नये मामले दर्ज हुए हैं। प्रतिदिन होने वाली मौतों में से 80 प्रतिशत 6 राज्‍यों में दर्ज हुईं। महाराष्‍ट्र में सर्वाधिक 40 मौते हुई हैं, जो कि प्रतिदिन हो रही मौतों का 44.44 प्रतिशत है। केरल में प्रतिदिन 15 मौतें और तमिलनाडु में प्रतिदिन 6 मौते दर्ज हुई हैं।  


Share

Leave a Reply