BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पार्टनर से लड़ाई की कोई खास वजह नहीं,फिर भी रिश्ते के बीच तनाव दूर करने आपको इन बातों पर ध्यान देने की जरूरत

पार्टनर से लड़ाई की कोई खास वजह नहीं,फिर भी रिश्ते के बीच तनाव दूर करने आपको इन बातों पर ध्यान देने की जरूरत
Share

कभी-कभी ऐसा होता है कि पार्टनर से लड़ाई की कोई खास वजह नहीं होती लेकिन फिर भी रिश्ते के बीच तनाव देखने को मिलता है। इसका सीधा-सा कारण होता है कि घर में पॉजिटिव वाइव्स की कमी हो जाती है और आपको हर एक छोटी चीज से इरिटेशन होने लगती है। आपके साथ भी अगर कुछ समय से ऐसा ही हो रहा है, तो आपको कुछ चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है।

तनाव घटाएगी खुशबू

सजावट में खुशबू और संगीत का भी अहम हिस्सा है। डेकोरेशन के दौरान आप उन जगहों को बंद करने का इंतजाम कर सकते हैं, जहां से शोर आता हो। इसी तरह कमरे व लिविंग एरिया में संगीत का इंतजाम भी कर लें। घर में अगर रूम फ्रेशनर या सेंट हो तो उसका भी इस्तेमाल करें।

 

फ्लोरल प्रिंट डेकोरेशन
घर की सजावट करते समय घर में फूल, पत्थर, लकड़ी का इस्तेमाल करें जिससे घर में रह रहे लोगों को मनोवैज्ञानिक रूप से अहसास हो कि वे हरियाली के करीब हैं। मिट्टी और आसमानी रंगों के साथ फ्लोरल प्रिंट वाले सजावटी सामानों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।


जाले झाड़ने से होगी स्ट्रेचिंग
सजावट से पहले जरूरी है कि छत व दीवारों पर लगे जाले झाड़ लिए जाएं। यह एक अच्छी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज साबित होगी। पर सफाई करते समय मुंह कवर कर लें ताकि एलर्जी की समस्या न हो।

 

इन बातों का भी रखें ध्यान
आपके पास पहले से जिन रंगों के कपड़े, चादर, सजावटी सामान मौजूद हैं, उन पर दोबारा ध्यान दें और रंगों को प्राथमिकता देते हुए सजावट करें जिससे मन और शरीर पर सकारात्मक असर होगा।
हरा यह रंग आपको घर में रहते हुए भी हरियाली के करीब होने का अहसास देगा, साथ ही यह रचनात्मकता बढ़ाता है।
पीला यह रंग रचनात्मकता और ऊर्जा का परिचायक है, इस रंग की चादर बिछाएं या पीले रंग से दीवार पर चित्रकारी करें।

 


Share

Leave a Reply