BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IPL 2021 के नॉकआउट मैचो में हो सकता है बड़ा बदलाव, जल्द घोषणा करेगा BCCI

IPL 2021 के नॉकआउट मैचो में हो सकता है बड़ा बदलाव, जल्द घोषणा करेगा BCCI
Share

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 के बाकी मैच यूएई में सफलतापूर्वक कराने की तैयारी शुरू कर दी है। लीग के लॉजिस्टिक पहलू पर चर्चा करने के लिए बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह सहित टॉप अधिकारी दुबई में हैं। बीसीसीआई आईपीएल 2021 के शेड्यूल में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। इसमें आयोजन स्थल से लेकर आईपीएल के शेड्यूल में बदलाव की घोषणा की जाएगी।
इनसाइडस्पोर्ट्स. को की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल के बचे 31 मैचों को 25 दिनों की विंडों मे समायोजित करने का ऐलान किया जाएगा। बीसीसीआई 25 दिनों की विंडों में 8 डबल हेडर फिट करने के लिए नया शेड्यूल बना रहा है। बीसीसीआई आईपीएल का दूसरा चरण 17 से 19 सितंबर के बीच शुरू करने की योजना बना रहा है। इस बात की उम्मीद है कि जून के खत्म होने से पहले आईपीएल के दूसरे चरण की घोषणा की जाएगी। दुबई में मौजूद सूत्रों के मुताबिक शेड्यूल में बदलाव दो प्राथमिक वजहों से किया जाएगा।
यदि बायो बबल में कोरोना के केस सामने आने के बाद आईपीएल 2021 का निलंबित नहीं किया जाता तो बीसीसीआई के पास सिर्फ 6 डबल हेडर बचे थे। हालांकि अब छोटी सी विंडो है, जिसमें टी 20 वर्ल्डकप शुरू होने से पहले सभी मैच कों पूरा करना है। ऐसे में बीसीसीआई 8 से 10 डबल हेडर की योजना बना रहा है। पिछले साल की तरह ही आईपीएल यूएई के तीन शहरों शारजाह, अबू धाबी और दुबई में खेला जाएगा। हालांकि, बीसीसीआई लीग मैचों के अंतिम चरण और फाइनल सहित नॉकआउट राउंड की मेजबानी केवल एक स्थान पर करने की योजना बना रहा है। इसके लिए दुबई पहली पसंद होने की संभावना है क्योंकि अधिकांश फ्रेंचाइजी आईपीएल 2020 की तरह ही वहां अपना होटल बुक कर सकती हैं।
डबल हेडर के मुकाबले पिछले साल के समय के मुताबिक होने की संभावना है। आईपीएल 2020 की तरह डबल हेडर का पहला मैच 3:30 बजे शुरू होगा, उसके बाद दूसरा मैच शाम 7:30 बजे होगा। गौरतलब है कि आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अबू धाबी में ठहरी थी, जबकि बाकी टीमें दुबई में रहीं। बीसीसीआई के यूएई सरकार और ईसीबी सरकार के साथ बैठक के बाद फ्रैंचाइजी यूएई पहुंचने पर फैसला ले सकती हैं।
 


Share

Leave a Reply