BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IPL2022: कोलकाता और पंजाब के मैच में लग सकती है रिकॉर्ड्स की झड़ी

IPL2022: कोलकाता और पंजाब के मैच में लग सकती है रिकॉर्ड्स की झड़ी
Share

आईपीएल के 15वें सीजन में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच टूर्नामेंट का आठवां मुकाबला खेला जाएगा. कोलकाता की टीम अब तक 2 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें एक में हार और एक में जीत मिली है. जबकि पंजाब किंग्स ने एक मुकाबला खेला है और धमाकेदार जीत दर्ज की है. कोलकाता और पंजाब के बीच होने वाले इस मैच में कई खिलाड़ी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. इनमें कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर और पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल भी शामिल हैं. इन रिकॉर्ड्स के बारे में जान लेते हैं.
1. कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 199 चौके लगाए हैं. एक चौका लगाते ही वे आईपीएल में 200 चौके लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.
2. पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल अपने टी-20 करियर में 4000 रन पूरा करने के बेहद करीब हैं. अगर मयंक ने इस मैच में 51 रन बना लिए, तो वे टी-20 करियर में 4000 रन पूरे कर लेंगे.
3. कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज टिम साउथी को टी-20 क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे करने के लिए केवल 2 विकेट की जरूरत है. अगर वे इस मैच में ऐसा कर पाए तो 250 विकेट का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे
4. सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के पास भी इस मैच में अनोखा रिकॉर्ड बनाने का बढ़िया मौका है. रहाणे आईपीएल में 4000 रन पूरे करने से केवल 6 रन पीछे हैं. इस मैच में 6 रन बनाते ही वे यह मुकाम हासिल करने वाले 13वें खिलाड़ी बन जाएंगे.
5. कोलकाता के खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 146 छक्के लगाए हैं. पंजाब के खिलाफ अगर उनका बल्ला चला और 4 छक्के लगा दिए तो वह 150 छक्के पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
6. स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने टी-20 करियर में अब तक 992 चौके लगाए हैं. अगर वे इस मैच में आठ चौके लगाने में कामयाब रहे तो टी-20 करियर में 1000 चौके पूरे कर लेंगे. धवन आईपीएल में भी सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी हैं.

 


Share

Leave a Reply