नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आरबीई के फेसले से पहले ही निफ्टी और सेंसेक्स के भाव में आया बड़ा बदलाव ...

आरबीई के फेसले से पहले ही निफ्टी और सेंसेक्स के भाव में आया बड़ा बदलाव ...
Share

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को नीतिगत ब्याज दरों को लेकर अपना फैसला सुनाया है। आरबीआई के फैसले से पहले ही शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कारोबार शुरू होने के कुछ ही देर बाद सेंसेक्स 780 अंक चढा, जबकि निफ्टी एक बार फिर उछलकर 17,400 के स्तर तक पहुंच गया।


सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बाजार ने हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 524.91 अंक या 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 58,158.56 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई का निफ्टी 138.55 अंक या 0.81 फीसदी की तेजी के साथ 17,315.25 के स्तर पर खुला था। मंगलवार को सेंसेक्स तेज बढ़त लेकर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी ,ने भी कारोबार के अंत तक शुरुआती बढ़त बरकरार रखी।


मंगलवार को शेयर बाजार में रौनक वापस लौटी और हरे निशान पर शुरुआत करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए थे। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 886.51 अंक की उछाल के साथ 57,633.65 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी हरे निशान पर कारोबार करते हुए 264.45 अंक की तेजी लेकर 17,176 के स्तर पर बंद हुआ था।


Share

Leave a Reply