BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मांगलिक कार्यक्रमों पर लगा ब्रेक, दो माह बाद बजेगी शहनाई, नोट कर लें दिसंबर 2022 तक के विवाह मुहूर्त

मांगलिक कार्यक्रमों पर लगा ब्रेक, दो माह बाद बजेगी शहनाई, नोट कर लें दिसंबर 2022 तक के विवाह मुहूर्त
Share

ग्रह बल के अभाव के कारण 20 फरवरी से शादी-विवाह पर ब्रेक लग गया। मंगलवार 22 फरवरी को गुरु अस्त हो जाने पर मांगलिक दिन नहीं होंगे। इस कारण इस बार फागुन में भी बैंड-बाजा और बाराती की धूम नहीं मचेगी। मार्च में गुरु के उदय होंगे लेकिन खरमास शुरू हो जाएगा। इस वजह से अब अगले दो माह तक दुल्हा-दुल्हन सात फेरे नहीं ले सकेंगे। दो माह के बाद अप्रैल में खरमास खत्म होने के बाद बिसुआ के दिन से शुभ दिन शुरू होंगे। अप्रैल, मई,जून और जुलाई में लग्न है। जुलाई में ही चातुर्मास आरंभ होनेपर विवाह पर चार माह का लंबा ब्रेक लग जाएगा। फिर नवम्बर से मांगलिक कार्य शुरू होंगे। 15 दिसंबर 2022 का अंतिम मांगलिक दिन होगा। इसके बाद फिर खरमास।
अप्रैल से जुलाई के बीच शादी रचाने के लिए 55 दिन शुभ
आचार्य नवीनचंद्र मिश्र वैदिक ने बताया कि दो दिन ग्रह बल और 22 फरवरी से गुरु अस्त रहने के कारण मार्च में भी शुभ दिन नहीं है। 13 मार्च से शुरू होकर 14 अप्रैल बिसुआ को खरमास खत्म होगा। अप्रैल से लेकर जुलाई तक करीब 55 मांगलिक दिन हैं। मेष राशि के सूर्य होने पर 14 अप्रैल से खरमास खत्म होने के साथ ही मांगलिक दिन शुरू हो जाएंगे। अप्रैल में 10, जून में 17, जुलाई में 8, नवम्बर में 5 और दिसंबर में 10 दिन विवाह रचाए जा सकेंगे।
अप्रैल से लेकर दिसम्बर के बीच मांगलिक दिन
अप्रैल - 14, 17,19,20,21,22,23 और 28 अप्रैल
मई- 2,3,9,10,11, 12,15, 17,18, 19, 20, 21,26 और 31 मई
जून- 1, 5, 6, 7,8,9,10,11,12,13,14,15, 21,22 और 27 जून
जुलाई- 3,4, 5, और 8 जुलाई
नवम्बर - 24,25, 26,27 और 28 नवम्बर
दिसम्बर- 2,3,4,7,8,9,13,14 व 15 दिसम्बर

 


Share

Leave a Reply