कार और बाइक के बीच जोरदार भिडंत, बाइक सवार तीन युवको की दर्दनाक मौत, जाने कहा की है यह घटना
कोरिया। खड़गवां थाना क्षेत्र के अखराडाँड़ से एक दर्दनाक सड़क हादसा की खबर सामने आरही है जहां कार और बाइक के बीच जोरदार भिडंत हो गई. जिसमें बाइक सवार तीन युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल है|
जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात की है. तीनों बाइक सवार पंचायत चुनाव में नामांकन का स्कूटनी कर लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार कार के साथ टक्कर हो गई| हादसा इतना भयावह था कि तीनों युवक सड़क पर ही बिखर गए, शरीर की कई हड्डियां टूट गई और मौत हो गई. बाइक के भी परखच्चे उड़ गए| हादसे के बाद रात होने की वजह से काफी देर तक युवक सड़क पर ही पड़े रहे. इसके बाद राहगीरों का इनकी तरफ ध्यान गया और लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| वहीं कार चालक की हालत नाजुक है जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां इलाज चल रहा है| साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है|







.jpeg)
.jpg)











