बच्चों के विवाद पर दो पक्षों में हुई मारपीट चार लोग हुये घायल....
बांदा : बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदौली गांव में बच्चों बच्चों के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया हैं, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, तभी घायलों ने एक दूसरे के खिलाफ बबेरू कोतवाली पर पहुंचकर तहरीर दिया है, पुलिस ने तहरीर लेते हुए दोनों पक्षों के चारों घायलों का मेडिकल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया हैं।
जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदौली गांव में जहां पर दो पक्षों में पारिवारिक विवाद हो गया, जिसमें खूनी संघर्ष हुआ है, जिसमें दोनों पक्षों से 4 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें जानेआलम पुत्र अली राजा उम्र (19) खुर्शीदा पत्नी अलीराजा उम्र (40) दूसरा पक्ष मसरत रजा पुत्र राजा हुसैन उम्र (30)इशरत पुत्र रजा हुसैन उम्र (35) निवासी चारों हरदौली गंभीर रूप से घायल हो गए, घायल अवस्था चारों लोग पहुंचकर बबेरू कोतवाली पर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दिया है।
पुलिस ने तहरीर लेते हुए चारों का मेडिकल उपचार करवाने के लिए बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करवाया है। जहां पर डॉक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा है, वही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के द्वारा बताया गया कि हरदौली गांव से मारपीट का मामला आया है, जिसमें से 4 लोग घायल हैं, तहरीर प्राप्त हो गई है, चारों घायलों का मेडिकल उपचार के लिए अस्पताल पर भेजा गया है, दोनों तरफ से तहरीर प्राप्त होने के आधार पर मारपीट की घटना की जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।







.jpeg)












