BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोने और चांदी के कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने कितने रूपये की आई गिरावट

सोने और चांदी के कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने कितने रूपये की आई गिरावट
Share

नई दिल्ली. घरेलु सर्राफा बाजार गोल्ड की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है और ये 47 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गए. चांदी की कीमतों में आज बड़ी कमी आई और ये 64 हजार रुपये प्रति किग्रा के नीचे पहुंच गईं. इससे त्योहारों के बीच सोना-चांदी में खरीदारी और पैसा कमाने का मौका बन रहा है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 27 अक्टूबर 2021 को सोने का भाव अपनी रिकॉर्ड कीमत के मुकाबले 9 हजार रुपये से ज्याेदा सस्ता पहुंच गया है.

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,991 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी 64,143 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने के दाम में गिरावट आई, जबकि चांदी के दाम भी घट गए.

सोने के नए दाम
दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के दाम में 244 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई. इससे राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव 47 हजार रुपये के नीचे उतरकर 46,747 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ. त्योहारी मौसम के बीच सर्राफा बाजार में सोना अपने रिकॉर्ड हाई से 9,453 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है क्योंमकि अगस्तर 2020 में गोल्ड् ने 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्चब स्तर छुआ था. वहीं, अंतरराष्ट्री य बाजार में भी आज सोने की कीमतों में कमी दर्ज की गई और ये 1,787 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं.

चांदी के नए दाम
चांदी की कीमतों में आज बड़ी कमी देखने को मिली. इससे ये कीमती सफेद धातु 64 हजार रुपये प्रति किग्रा के नीचे पहुंच गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी के दाम 654 रुपये की गिरावट के साथ 63,489 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में कमी आई और ये 23.94 डॉलर प्रति औंसत पर पहुंच गई.


गोल्ड में क्यों आई तेजी
एचडीएफसी सिक्योेरिटीज (HDFC Security) के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि आज कॉमेक्स पर गोल्ड के भाव में 0.32 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले गिरावट के संकेतों के कारण गोल्ड के भाव में कमी दर्ज की गई है. अमेरिकी बॉल्डर यील्ड में उछाल और मजबूत डॉलर की मांग के कारण भी सोने के दाम में लगातार गिरावट आ रही है.


Share

Leave a Reply