BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोने-चांदी के कीमतों में आया भारी गिरावट, देखे आज के भाव..

सोने-चांदी के कीमतों में आया भारी गिरावट,  देखे आज के भाव..
Share

नई दिल्ली : सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। शादियों के सीजन शुरू होने से पहले सोना-चांदी सस्ता होने लगे हैं, हालांकि पिछले लगन की तुलना में दोनों धातुएं महंगी हैं। इसके बावजूद सोना अपने ऑल टाइम हाई से अभी भी 4811 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। जबकि, चांदी दो साल पहले के अपने उच्चतम रेट से 8996 रुपये प्रति किलो सस्ती है।

आज चांदी 771 रुपये सस्ती होकर 67004 रुपये प्रति किलो की दर से खुली। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज यानी बुधवार को सर्राफा बाजारों में मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले 24 कैरेट शुद्ध सोना 189 रुपये सस्ता होकर 51315 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। इस पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लिया जाय तो यह करीब 52854 रुपये बैठ रहा है। वहीं, चांदी पर जीएसटी जोडऩे के बाद यह 69014 रुपये प्रति किलो मिलेगी। अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 51110 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद जीएसटी अलग से लगेगा यानी आपको मिलेगा 52643 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से।


22 कैरेट सोने का भाव 47005 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। 3 फीसद जीएसटी के साथ यह 48415 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से है। सबसे ज्यादा बिकने वाले 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 38486 रुपये है। 3 फीसद जीएसटी के साथ यह 39640 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। वहीं, अब 14 कैरेट सोने का भाव 30019 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जीएसटी के साथ यह 30919 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा।
 


Share

Leave a Reply